Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला: डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो पर बरवाअड्डा थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज, अमर्यादित भाषा के प्रयोग और धमकी देने के आरोप को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन की सरायकेला-खरसावां शाखा ने कड़ी नाराजगी जताई है. एसोसिएशन ने कथित घटना की निंदा करते हुए झारखंड पुलिस एसोसिएशन केंद्रीय कार्यालय, रांची की ओर से की जा रही कार्रवाई का पूर्ण समर्थन करने की घोषणा की है. एसोसिएशन के लिखित बयान के अनुसार 21 अगस्त की रात विधायक द्वारा बरवाअड्डा थाना प्रभारी को व्हाट्सऐप कॉल किए जाने और इस दौरान नौकरी बर्बाद करने तथा ऑफ ड्यूटी…

Read More

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत पारडीह में रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में मृत बाइक सवार युवक की पहचान हो गई है. मृतक की पहचान करीब 20 वर्षीय रोहित दास, पिता स्वर्गीय काजल दास के रूप में हुई है. वह सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 5 बजे पारडीह इलाके में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे…

Read More

लातेहार: जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब आधारभूत संरचनाओं पर भी दिखाई देने लगा है. महुआडांड़- डालटनगंज मुख्य मार्ग पर ग्राम राजडंडा के समीप राजडंडा नदी पर बना पुल शनिवार देर शाम तेज बारिश और नदी के बढ़े जलस्तर के कारण क्षतिग्रस्त हो गया. इससे इस व्यस्त मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार नदी में अचानक तेज बहाव आने से पुल के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा है. पुल में क्षति दिखाई देने के बाद वाहन चालकों और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है. यह…

Read More

जामताड़ा : मारवाड़ी युवा मंच जामताड़ा शाखा एवं समृद्धि शाखा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को गांधी मैदान में WALKATHON 2.0 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच एवं समृद्धि शाखा के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया. इस वर्ष वॉकथॉन का मुख्य नारा “Walk Together, Thrive Together” यानी “साथ चलें, समृद्ध बनें” रखा गया. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ एकता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षा और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जन-जागरूकता फैलाना रहा. मौके पर मारवाड़ी युवा मंच जामताड़ा शाखा के…

Read More

जमशेदपुर : पारडीह इलाके में रविवार की अहले सुबह करीब 5 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार करीब 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई. हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार, युवक रविवार की सुबह मोटरसाइकिल से पारडीह की ओर जा रहा था. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने सड़क पर युवक को घायल अवस्था में पड़ा देखा और…

Read More

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने लोगों को सतर्क किया है. नगर परिषद ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है. नगर परिषद के अनुसार नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए लोगों से अपने परिवार और जरूरी सामान के साथ समय रहते सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है. विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की…

Read More

पाकुड़: भर्ती व्यवस्था में सुधार और नियुक्तियों में पारदर्शिता की मांग को लेकर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो शनिवार को अपनी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के तहत पाकुड़ पहुंचे. यहां युवाओं और छात्रों ने उनका स्वागत करते हुए भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई. देवेंद्र नाथ महतो ने JPSC और JSSC की भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि नियुक्तियों में मेरिट की अनदेखी हो रही है और पैसे के दम पर नौकरी हासिल की जा रही है. उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है.…

Read More

धनबाद: ऋषिकेश से हावड़ा जा रही दून एक्सप्रेस में बड़ी संख्या में जीवित कछुओं को ले जाने का मामला सामने आया है. गोमो से धनबाद के बीच रात्रि गश्ती के दौरान RPF की मंडल स्तरीय टास्क टीम ने ट्रेन के महिला कोच से 120 जीवित कछुए बरामद किए. ट्रेन की जांच के दौरान पीछे की ओर स्थित महिला कोच के अंतिम कंपार्टमेंट में छह लावारिस थैले और बोरे मिले. RPF जवानों ने यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने सामान पर दावा नहीं किया. इसके बाद धनबाद स्टेशन पहुंचने पर सभी थैलों को प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर उतारकर जांच की…

Read More

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों और थाना प्रभारियों के साथ शनिवार को लंबित कांडों की समीक्षा की. पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में थाना स्तर पर लंबित मामलों की प्रगति का आंकलन करते हुए उनके शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश दिए गए. एसएसपी ने पुराने एवं गंभीर प्रकृति के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर अनुसंधान में तेजी लाने को कहा. साथ ही साक्ष्यों के आधार पर समयबद्ध तरीके से मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. अपराध नियंत्रण को लेकर गैंग…

Read More

जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल में शनिवार को स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई. जुगसलाई निवासी नेहा परवीन प्रसव पीड़ा के बाद एमजीएम अस्पताल पहुंचीं, लेकिन मुख्य गेट के पास ही ऑटो में उन्होंने बच्चे को जन्म दे दिया. परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद करीब आधे घंटे तक महिला और नवजात को चिकित्सा सहायता के लिए इंतजार करना पड़ा. परिजनों के अनुसार नेहा को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया था. वहां खून की कमी और ऑपरेशन की संभावित जरूरत बताते हुए एमजीएम रेफर किया गया. इसके बाद परिजन उन्हें जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…

Read More