- Gamharia Bolaidih Road Encroachment Dispute गम्हरिया: सरकारी नल- शौचालय के पास अतिक्रमण को लेकर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि से भिड़ा फुटपाथी दुकानदार
- Adityapur Road Accident आदित्यपुर: बीको मोड़ पर बाइक की टक्कर से राहगीर गंभीर, सड़क पर तड़पता रहा घायल
- Ranchi PMLA Court Case रांची: तकनीकी कारणों से टली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन की कार्यवाही, अब 24 सितंबर को सुनवाई
- Tata Football Academy Convocation जमशेदपुर: टाटा फुटबॉल अकादमी के 16वें दीक्षांत समारोह में 15 युवा खिलाड़ियों को सम्मान, अब पेशेवर फुटबॉल की ओर बढ़ेंगे कदम
- Gamharia Trible Land Issue गम्हरिया: 60 वर्षों से बसे आदिवासी परिवारों पर बेदखली का संकट, अंचल कार्यालय पहुंच लगाई इंसाफ की गुहार
- Khuntpani CHC High Mast Light खरसावां: खूंटपानी के बासाहातु सीएचसी परिसर में जली हाई मास्ट लाइट, मरीजों को रात के अंधेरे से मिलेगी राहत
- Kharsawan MLA Dashrath Gagrai Welcome खरसावां: केप टाउन से लौटे विधायक दशरथ गागराई का स्वागत, झामुमो कार्यकर्ताओं ने भेंट किया गुलदस्ता
- Kandra Karam Mahotsav कांड्रा: धूमधाम से सम्पन्न हुआ करम महोत्सव, झुमुर की थाप पर देर रात तक झूमते रहे हजारों दर्शक
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
चांडिल: जिले में 1 सितंबर से शुरू होने वाले उल्लास साक्षरता पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए शनिवार को जिला शिक्षा अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर विभिन्न प्रखंडों में बैठक आयोजित कर रणनीति तैयार की गई. इसी क्रम में चांडिल BRC में नोडल पदाधिकारी प्रभा शंकर तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में प्रखंड स्तरीय उल्लास सेल का गठन किया गया. साथ ही 1 सितंबर को प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर साक्षरता पखवाड़े का शुभारंभ करने का निर्णय लिया गया. सभी संकुल साधन सेवियों के बीच कार्यों का बंटवारा करते हुए अलग- अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं.…
जमशेदपुर: कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया. अस्पताल की एक लिफ्ट छठी और पांचवीं मंजिल के बीच अचानक फंस गई. उस वक्त लिफ्ट में मरीज, बच्चे और उनके परिजन सवार थे. लिफ्ट के बीच में अटकते ही अंदर फंसे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और वे मदद के लिए आवाज लगाने लगे. बताया जा रहा है कि लिफ्ट में करीब 20 से 25 मरीज एवं उनके परिजन फंसे थे. घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया. अस्पताल कर्मी सौरभ ठाकुर ने अन्य लोगों की मदद से फंसे…
सरायकेला: अपनी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर झारखंड के PDS दुकानदार अब आंदोलन की राह पर उतरेंगे. ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, झारखंड राज्य के आह्वान पर एक सितंबर को राज्य के सभी 24 जिलों में एक दिवसीय धरना आयोजित किया जाएगा. सरायकेला-खरसावां में धरना जिला मुख्यालय स्थित DC कार्यालय परिसर के समीप सुबह 11 बजे से होगा. धरना कार्यक्रम की सूचना एवं अनुमति को लेकर शनिवार को एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष, कोल्हान प्रमंडल संयोजक एवं सरायकेला- खरसावां PDS जिला अध्यक्ष फूल कांत झा ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देव प्रकाश देवता एवं अन्य सहयोगियों के…
सरायकेला: राजकीय छऊ कला केंद्र के समग्र विकास, संरक्षण और संवर्धन की दिशा में शनिवार को महत्वपूर्ण पहल हुई. उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता और खरसावां विधायक दशरथ गागराई की उपस्थिति में आयोजित बैठक में केंद्र की आधारभूत संरचना से लेकर मानव संसाधन, नियुक्ति और प्रशिक्षण व्यवस्था तक के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में तय किया गया कि सभी आवश्यकताओं को समाहित करते हुए सर्वसम्मति से समग्र प्रस्ताव तैयार कर संस्कृति, कला एवं खेल विभाग, झारखंड सरकार को भेजा जाएगा. बैठक में विभाग से प्राप्त प्रस्ताव के आलोक में छऊ कला केंद्र के इंफ्रास्ट्रक्चर गैप,…
रांची/जामताड़ा: राज्य में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू की संभावित स्थिति को देखते हुए झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर कर दिया है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शनिवार को राज्यभर में स्वाइन फ्लू की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने सभी सिविल सर्जन, मेडिकल कॉलेजों के अधीक्षक एवं प्राचार्य तथा जिला सर्विलेंस पदाधिकारियों को लगातार निगरानी रखने और संभावित मामलों में तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया. स्वास्थ्य मंत्री ने संभावित मरीजों की समय पर पहचान, जांच, उपचार और निगरानी की व्यवस्था मजबूत रखने को कहा. गंभीर स्थिति में मरीजों को तत्काल बेहतर चिकित्सा संस्थान में…
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत हांसाडुगरी स्थित परवेज जनरल स्टोर से अलीनगर, रामू चौक होते हुए TOP चौक जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों जलजमाव के कारण तालाब में तब्दील हो गई है. सड़क पर लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है. बारिश होते ही स्थिति और गंभीर हो जाती है, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार अब तक समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है. इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग, मजदूर, दुकानदार…
जमशेदपुर: नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा और उससे हुई जान-माल की क्षति पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने गहरा दुख व्यक्त किया है. शनिवार को जमशेदपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नेपाल में तबाही के दृश्य बेहद मर्माहत करने वाले हैं. इस मुश्किल घड़ी में पूरा भारत नेपाल के साथ खड़ा है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच गहरे और पुराने संबंध हैं. बड़ी संख्या में भारतीय श्रद्धालु नेपाल के रास्ते मानसरोवर यात्रा के लिए जाते हैं. बाढ़ की विभीषिका में मानसरोवर यात्रा पर निकले…
चतरा: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से सातवीं कक्षा के 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई. मृतक की पहचान उत्क्रमित मध्य विद्यालय (UMS) डाढा के छात्र अनीश उरांव, पिता बीरबल उरांव के रूप में हुई है. घटना के बाद स्कूल और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है. बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में खेल दिवस का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ा और आकाशीय बिजली गिरने से अनीश उसकी चपेट में आ गया. घटना की सूचना पर सदर थाना…
जमशेदपुर: आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-1 के समीप करीब तीन महीने पहले आग लगने से क्षतिग्रस्त हुई टाटा मोटर्स की कर्मचारी बस अब भी सड़क किनारे खड़ी है. आग लगने के बाद बस पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई थी. इसके बावजूद अब तक उसे सड़क किनारे से हटाया नहीं गया है. लंबे समय से सड़क किनारे खड़ी जली हुई बस स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए परेशानी के साथ संभावित दुर्घटना का कारण बनी हुई है. बताया जाता है कि करीब तीन महीने पहले रात के समय बस सड़क किनारे खड़ी थी. इसी दौरान अचानक…
जामताड़ा/ देवघर श्रावणी मेला 2026 के दौरान पूर्व रेलवे ने करीब 75 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संभालते हुए भीड़ प्रबंधन का नया मानदंड स्थापित किया. 29 जुलाई से 28 अगस्त तक चले मेले के दौरान तारकेश्वर, देवघर, जसीडीह, बैद्यनाथधाम और सुल्तानगंज जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों पर रेलवे ने व्यापक तैयारियों के साथ यात्री परिचालन को सुचारु बनाए रखा. इस दौरान किसी बड़ी अप्रिय घटना के बिना मेला संपन्न हुआ. यात्री सुविधाओं के साथ रेलवे के राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गयी. महाप्रबंधक गीतिका पांडेय के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में रेलवे सुरक्षा…