आदित्यपुर: ब्लड कैंसर से जूझ रहे आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 निवासी मासूम दीपराज ठाकुर की जिंदगी बचाने की मुहिम अब रफ्तार पकड़ने लगी है. “इंडिया न्यूज़ वायरल” की पहल के बाद समाज के लोग आगे आकर आर्थिक मदद देने लगे हैं और लगातार सहयोग राशि भेजी जा रही है.

इस मानवीय पहल ने एक नई उम्मीद जगाई है. लोगों का कहना है कि एक मासूम की जिंदगी बचाने के लिए हर संभव सहयोग जरूरी है. कई सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक इस मुहिम से जुड़कर परिवार का हौसला बढ़ा रहे हैं. हालांकि, इलाज का खर्च अभी भी काफी अधिक है और परिवार को निरंतर आर्थिक सहयोग की जरूरत बनी हुई है. ऐसे में समाज के हर वर्ग से अपील की जा रही है कि वे आगे आएं और इस नेक काम में अपना योगदान दें.
नीचे दिए बार कोड को स्कैन कर बच्चे की मदद कर सकते हैं

परिजनों ने कहा है कि समय पर मदद मिलना बेहद जरूरी है, ताकि इलाज बिना रुकावट जारी रह सके. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे हिम्मत दिखाएं और इस मुहिम का हिस्सा बनकर एक बच्चे की जिंदगी बचाने में सहयोग करें. मदद के लिए जारी बारकोड के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपनी क्षमता अनुसार आर्थिक सहयोग भेज सकता है.


