Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जमशेदपुर/ Varun Kumar टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में मोबाइल चोरी की घटना का रेलवे सुरक्षा बल और सरकारी रेल पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. घटना 19 अप्रैल 2026 की रात की है, जब उड़ीसा के बारीपदा निवासी यात्री भवानी शंकर सिंह का मोबाइल फोन टिकट घर के अंदर से चोरी हो गया. घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत दर्ज कराई. सूचना मिलते ही RPF और GRP की संयुक्त टीम सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू की गई. जांच के दौरान स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत के बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ. इलाज में लापरवाही और डॉक्टरों के व्यवहार को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि नगर पंचायत अध्यक्ष को धरने पर बैठना पड़ा. घटना  खरसावां थाना क्षेत्र के दिहुरीडिह के पास की है.  जानकारी के अनुसार सरायकेला निवासी 18 वर्षीय विकास जामुदा अपने साथी विष्णु सोए के साथ खरसावां से लौट रहा था. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में विकास जामुदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh जिले के सोनुआ प्रखंड के भालूरूंगी पंचायत अंतर्गत ग्राम भालूरूंगी में रविवार को कोल्हान प्रमंडल पान तांती कल्याण समाज इकाई के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पंचायत गोविंदपुर के कोषाध्यक्ष हीरालाल दास ने की. बैठक में सोनुआ प्रखंड इकाई के पदाधिकारियों के सहयोग से भालूरूंगी पंचायत कमेटी का गठन किया गया. इस दौरान भालूरूंगी, शशिकला और महुलडीहा गांव के स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से नई कमेटी का चयन किया गया. नवगठित कमेटी में बादल तांती को अध्यक्ष, रश्मि दास को उपाध्यक्ष,…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को झारखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखण्ड संयुक्त असैनिक (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा कदाचारमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई. कुल 3624 परीक्षार्थियों में से प्रथम पाली में 2262 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 1362 अनुपस्थित रहे. वहीं द्वितीय पाली में 2261 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 1363 अनुपस्थित रहे. परीक्षा के निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त आलोक कुमार ने परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान…

Read More

आदित्यपुर: बांग्ला नववर्ष के अवसर पर सिंहभूम बंगीय एसोसिएशन की ओर से सेवा और सद्भाव का संदेश दिया गया. रविवार को एस टाइप चौक पर शिविर लगाकर राहगीरों के बीच मिठाई और शरबत का वितरण किया गया. इस दौरान लोगों को बांग्ला नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी गईं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और इस पहल की सराहना की. एसोसिएशन के महासचिव विश्वनाथ घोष ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस साल भी शिविर लगाकर राहगीरों के बीच मिठाई और शरबत वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में भाईचारा…

Read More

राजनगर/ Rasbihari Mandal प्रखंड के टांगरानी उप स्वास्थ्य केंद्र में JLKM ब्लैक टीम द्वारा आयोजित 5वां महा रक्तदान शिविर सेवा और समर्पण की मिसाल बनकर सामने आया. शिविर में युवाओं समेत समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया. इस शिविर में कुल 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य श्रीमती अमोदनी महतो उपस्थित रहीं. उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया. शिविर का आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया, जहां स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal अग्निशमन विभाग द्वारा फायर सेफ्टी को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जिले के अस्पतालों, स्कूलों, कॉलेजों, मॉल और बड़े संस्थानों में लोगों को आग से बचाव और सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी जा रही है. रविवार को झारखंड अग्निशमन विभाग की टीम ने अग्निशमन पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में मुस्कान हॉस्पिटल पोसोई सहित कई संस्थानों में पहुंचकर लोगों को जागरूक किया. इस दौरान लोगों को बताया गया कि आग लगने से कैसे बचा जाए, आग लगने की स्थिति में क्या करें और प्राथमिक स्तर…

Read More

चांडिल/ Bipin Varshney बाजार में “यूनिक स्पोर्ट्सवियर” का दूसरा शोरूम रविवार को विधिवत उद्घाटन के साथ शुरू हो गया. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सामने स्थित इस शोरूम का उद्घाटन भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सिंह ने फीता काटकर किया. उद्घाटन के मौके पर स्थानीय गणमान्य लोग, व्यवसायी और बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान शोरूम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया. बताया गया कि “यूनिक स्पोर्ट्सवियर” का पहला शोरूम कांड्रा में पहले से सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है, जहां ग्राहकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है. इसी सफलता को देखते हुए चांडिल…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले में प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने की दिशा में पहल तेज हो गई है. नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद निवर्तमान एसपी राज कुमार मेहता के साथ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में हुई इस मुलाकात के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपायुक्त को बुके भेंट कर औपचारिक अभिवादन किया. बैठक में जिले में विधि- व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. उपायुक्त आलोक कुमार ने जिला प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष…

Read More

धनबाद: पुलिस को संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के करीबी सहयोगी सैफी उर्फ ‘मेजर’ को इंटरपोल की मदद से दुबई से भारत लाया गया, जहां कोलकाता एयरपोर्ट पर स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद सैफी से गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि 17 अप्रैल को धनबाद मेयर संजीव सिंह के समर्थक शुभम यादव की हत्या प्रिंस खान के इशारे पर सैफी ने ही कराई थी. जानकारी के अनुसार, शुभम यादव ने प्रिंस खान और धनबाद सांसद के बीच…

Read More