आदित्यपुर: बांग्ला नववर्ष के अवसर पर सिंहभूम बंगीय एसोसिएशन की ओर से सेवा और सद्भाव का संदेश दिया गया. रविवार को एस टाइप चौक पर शिविर लगाकर राहगीरों के बीच मिठाई और शरबत का वितरण किया गया.

इस दौरान लोगों को बांग्ला नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी गईं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और इस पहल की सराहना की.
एसोसिएशन के महासचिव विश्वनाथ घोष ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस साल भी शिविर लगाकर राहगीरों के बीच मिठाई और शरबत वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में भाईचारा और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं.
कार्यक्रम को सफल बनाने में रुमा रायगुप्ता, सबिता बक्शी, चैताली, कविता मंडल, मनीषा, मृदुला राय, कंकणा नाग, पार्थो राय, जयंत कुमार बोस, संदीप कुमार राय, शुभाशीष घोष, तापस सरकार, दिलीप मंडल, जाय चक्रवर्ती और अमित सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.

