Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला/ Pramod Singh जिले के ऑटोमोबाइल सेक्टर को नई रफ्तार देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है. सोमवार को SG TVS ऑथराइज्ड मेन डीलरशिप का भव्य उद्घाटन किया जाएगा. यह डीलरशिप जिले के लिए एक केंद्रीय सप्लाई हब के रूप में कार्य करेगी, जिससे दोपहिया वाहनों की उपलब्धता और सेवा व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह के हाथों किया जाएगा. इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, व्यवसायी और वाहन प्रेमी भी उपस्थित रहेंगे. शोरूम के संचालक उग्रनाथ तिवारी और शोवित राज साहू ने बताया…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal प्रशासन की सजगता और त्वरित कार्रवाई से एक नाबालिग की शादी रुकवा दी गई. मामला नारायणपुर प्रखंड के मदनाडीह पंचायत अंतर्गत तेतलियाटांड़ गांव का है, जहां रविवार को प्रस्तावित बाल विवाह को रोक दिया गया. सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी देवराज गुप्ता के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर विवाह रुकवाया. इस कार्रवाई से नाबालिग लड़की का भविष्य सुरक्षित हो सका. अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को चेतावनी दी कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत दोषी पाए जाने पर दो साल तक की सजा और एक लाख रुपये…

Read More

आदित्यपुर: आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर 10 से एक महिला पिछले दो दिनों से लापता है. घटना के बाद से परिजन काफी परेशान हैं और लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं. लापता महिला की पहचान किरण देवी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका है. बताया जा रहा है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है. इस संबंध में परिवार ने आरआईटी थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत पंजनिया स्वास्थ्य केंद्र के मांझी टोला गांव में फलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर रात्रि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को फोकल एमडीए अभियान के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्यकर्मी एमपीडब्ल्यू मनोज तिवारी ने बताया कि फलेरिया से बचाव के लिए 20 अप्रैल से 5 मई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा. अभियान के पहले दिन सहिया और सेविका द्वारा बूथ के माध्यम से गांव के सभी लोगों को दवा खिलाई जाएगी. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या…

Read More

जमशेदपुर/ Varun Kumar बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपड़ा- नागुड़साई गांव में सुवर्णरेखा नदी के किनारे संदिग्ध विस्फोटक मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. शनिवार को मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय सेना की विशेष टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. जानकारी के अनुसार, पिछले तीन दिनों से नदी किनारे एक भारी धातु जैसी वस्तु देखे जाने की सूचना ग्रामीणों द्वारा दी जा रही थी. धीरे- धीरे यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई, जिससे लोगों में भय का माहौल बन गया. कई ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यह द्वितीय विश्व युद्ध के समय…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में कुल 3624 परीक्षार्थी शामिल होंगे. समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई सभागार में उपायुक्त आलोक कुमार ने वरीय अधिकारियों, उड़नदस्ता दंडाधिकारियों, पर्यवेक्षक सह स्टैटिक दंडाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की.  उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि झारखंड लोक सेवा आयोग के दिशा- निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए. उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा का शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन…

Read More

जमशेदपुर/ Varun Kumar दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार जैन ने शनिवार को चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत राउरकेला रेलवे स्टेशन और झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया सहित अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसरों का विस्तृत आकलन किया और विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. खासतौर पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया. इसके साथ ही राउरकेला- झारसुगुड़ा खंड के बीच विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया, जिसके जरिए ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम और परिचालन…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक मुद्दों को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से देश में सामाजिक सद्भाव, सुरक्षा और कानून व्यवस्था से जुड़े विषयों पर ध्यान आकर्षित करने की मांग की गई. ज्ञापन सौंपने वालों में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अनूप राय, जिला मंत्री संजय परशुरामका सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे. संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि देश में विभिन्न प्रकार की सामाजिक और आपराधिक गतिविधियों को लेकर चिंता जताई जा रही है और इन पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है. उन्होंने प्रशासन से…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal राज्य सरकार द्वारा पदस्थापित आलोक कुमार (भा.प्र.से.) ने जामताड़ा जिले के 27वें जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया. उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम में उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली. जामताड़ा आगमन पर निवर्तमान उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने उनका बुके देकर स्वागत किया. पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त आलोक कुमार ने जिले के सभी पदाधिकारियों से क्रमवार परिचय प्राप्त किया और टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट…

Read More

रामगढ़: 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकेश कुमार लुणायत ने शनिवार को रामगढ़ के 16वें पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया. उन्हें निवर्तमान एसपी अजय कुमार सिंह ने औपचारिक रूप से पदभार सौंपा. रामगढ़ पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर निवर्तमान एसपी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने साफ किया कि संगठित अपराध पर नकेल कसना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग का माहौल तैयार करना, थानों में लंबित मामलों का निष्पादन…

Read More