सरायकेला/ Pramod Singh जिले के सोनुआ प्रखंड के भालूरूंगी पंचायत अंतर्गत ग्राम भालूरूंगी में रविवार को कोल्हान प्रमंडल पान तांती कल्याण समाज इकाई के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पंचायत गोविंदपुर के कोषाध्यक्ष हीरालाल दास ने की.

बैठक में सोनुआ प्रखंड इकाई के पदाधिकारियों के सहयोग से भालूरूंगी पंचायत कमेटी का गठन किया गया. इस दौरान भालूरूंगी, शशिकला और महुलडीहा गांव के स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से नई कमेटी का चयन किया गया.
नवगठित कमेटी में बादल तांती को अध्यक्ष, रश्मि दास को उपाध्यक्ष, शीतलशील पान को सचिव और बिमला पान को कोषाध्यक्ष बनाया गया. वहीं जयमनी दास को महिला संयोजिका और प्रीति पान को उप महिला संयोजिका की जिम्मेदारी सौंपी गई.
सलाहकार सदस्य के रूप में चितरंजन दास, तपन कुमार दास, गायत्री दास, अनीता दास, सोमवारी दास और हेमबती पान को शामिल किया गया. बैठक के अंत में प्रखंड सचिव बबलू दास ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष मनोज तांती, सचिव बबलू दास, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार दास, महिला संयोजिका नैना दास, सदस्य महेश्वरी पान, धर्मेंद्र दास और बसंती दास सहित कई लोग उपस्थित रहे. इसके अलावा गांव के वरिष्ठ नागरिक सत्यानंद दास, शैलेश्वर भंज, भूपति दास और दीपनारायण दास की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की. बैठक के माध्यम से समाज को संगठित कर विकास और अधिकारों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया गया.

