जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले में प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने की दिशा में पहल तेज हो गई है. नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद निवर्तमान एसपी राज कुमार मेहता के साथ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की.

फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में हुई इस मुलाकात के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपायुक्त को बुके भेंट कर औपचारिक अभिवादन किया. बैठक में जिले में विधि- व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. उपायुक्त आलोक कुमार ने जिला प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया.
उन्होंने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग के लिए प्रशासन और पुलिस के बीच तालमेल बेहद जरूरी है. साथ ही आम जनता और पुलिस के बीच विश्वास बनाए रखना भी प्राथमिकता होनी चाहिए. मुलाकात के दौरान जिले में बेहतर कानून व्यवस्था, जनसहभागिता और पुलिस- पब्लिक के बीच समन्वय को मजबूत करने पर सहमति बनी.

