राजनगर/ Rasbihari Mandal प्रखंड के टांगरानी उप स्वास्थ्य केंद्र में JLKM ब्लैक टीम द्वारा आयोजित 5वां महा रक्तदान शिविर सेवा और समर्पण की मिसाल बनकर सामने आया. शिविर में युवाओं समेत समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया. इस शिविर में कुल 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य श्रीमती अमोदनी महतो उपस्थित रहीं. उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया.
शिविर का आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया, जहां स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया. पूरे कार्यक्रम के दौरान सेवा भावना और उत्साह का माहौल देखने को मिला.

JLKM ब्लैक टीम के सदस्यों ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जिससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं. स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम बताया. शिविर की सफलता ने यह साबित किया कि सामूहिक प्रयास से समाज में बदलाव संभव है.
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभांशु महतो, बिंदेश्वर महतो, रोहित महतो, सुनील महतो, शशि भूषण महतो, सिस्टोपोती महतो, संकर महतो, मुकेश महतो, संजय महतो सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

