- Gamharia Jal Sahiya Swachhta Abhiyan गम्हरिया: प्रखंड परिसर में जल सहियाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ली स्वच्छता की शपथ
- Jamshedpur Ulidih Mobile Snatching जमशेदपुर: उलीडीह में दिनदहाड़े युवक से मोबाइल की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार
- Jamtara Viral Video Case जामताड़ा: प्रेम प्रसंग का विवाद या वायरल वीडियो का खेल ? महिला को धमकी और युवक की पिटाई के दावे से नारायणपुर में चर्चा तेज
- Jamshedpur Chain Snatching जमशेदपुर: सोनारी में दिनदहाड़े महिला से चेन की छिनतई, बाइक सवार दो बदमाश फरार
- Ranchi PMLA Court रांची: बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन के लिए आज अहम दिन, हाईकोर्ट और PMLA कोर्ट में सुनवाई
- Jamtara Durga Puja 2026 जामताड़ा: 28 सितंबर का आदेश, 1 सितंबर की बैठक—तारीखों ने बजाया ‘ढाक’!दुर्गापूजा से पहले तारीखों का ‘महाभ्रम’,
- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: जिले के राजनगर प्रखंड के हेरमा पंचायत अंतर्गत हाथीसेरंग गांव में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है. बुधवार को सिंहभूम सांसद जोबा माझी, उपायुक्त नितिश कुमार सिंह समेत जिला प्रशासन की टीम पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंची. इस दौरान अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया. प्रशासन ने बताया कि सरकारी प्रावधान के तहत पीड़ित परिवार को पहले ही 20 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि और 4 लाख रुपये का मुआवजा चेक दिया जा चुका है. मौके पर अधिकारियों…
जामताड़ा: जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रामपुर माधोपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने शराब के नशे में अपने ही पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा नशे की हालत में घर पहुंचा था. घर में किसी बात को लेकर पिता और पुत्र के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई होने लगी. इसी दौरान…
सरायकेला: नगर पंचायत इन दिनों गंभीर प्रशासनिक संकट से गुजर रहा है. कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा पर दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद उनके अचानक गायब हो जाने से पूरे कार्यालय की व्यवस्था ठप हो गई है. पिछले चार से पांच दिनों से कोई भी सरकारी कामकाज नहीं हो पा रहा है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नगर पंचायत कार्यालय की स्थिति “बिना कप्तान के जहाज” जैसी हो गई है. समीर बोदरा न तो कार्यालय आ रहे हैं और न ही उनसे किसी प्रकार का संपर्क हो पा रहा है. उनका…
जामताड़ा: थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिससे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है. पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब नाबालिग अपनी मां के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी. इसी दौरान गांव के ही कुछ युवकों ने उसे जबरन अगवा कर लिया. पीड़ित पिता के लिखित आवेदन के मुताबिक, मोहड़ा गांव निवासी अरशद अंसारी अपने दो सहयोगियों के साथ चार पहिया वाहन से…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला खनन कार्यालय की टीम ने मंगलवार देर रात्रि शहर में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की. खान निरीक्षक के नेतृत्व में शहरी सीमा क्षेत्र में चलाए गए जांच अभियान के दौरान दो वाहनों को जब्त किया गया. जांच के दौरान पोस्ट ऑफिस चौक से बिना खनिज परिवहन चालान के लगभग 100 घनफीट अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर (रजिस्ट्रेशन संख्या JH06S-1369) को जब्त किया गया. वहीं बस स्टैंड चौक पर लगभग 1200 घनफीट गिट्टी ओवरलोड एक हाईवा (रजिस्ट्रेशन संख्या JH05EC-7705) को भी पकड़ा गया. खनन निरीक्षक ने बताया कि ट्रैक्टर चालक…
सरायकेला- खरसावां: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में लापरवाही और अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई के स्पष्ट संकेत दिए गए. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी समेत सभी स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजनों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं हर हाल में सुनिश्चित की जाएं. समीक्षा के दौरान राजनगर में हाल ही में…
जमशेदपुर: साकची में मंगलवार को ठगी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां साधु के वेश में आए दो शातिर अपराधियों ने अंधविश्वास का जाल बिछाकर एक महिला को अपना शिकार बना लिया. जानकारी के अनुसार गोलमुरी केबल टाउन निवासी मंजू देवी बाजार में खरीदारी के लिए आई थीं. इसी दौरान बसंत सिनेमा के पास दो युवकों ने उन्हें रोका और खुद को साधु बताकर बातचीत शुरू की. पहले उन्होंने महिला से पानी मांगा और भरोसा जीत लिया. इसके बाद ठगों ने डर का माहौल बनाते हुए कहा कि उसके बेटे पर गंभीर संकट मंडरा रहा…
जामताड़ा: कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कई गंभीर खामियों को उजागर कर गया. उपायुक्त अलोक कुमार ने मंगलवार को परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज के साथ विद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जांची. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने शिक्षकों की उपस्थिति, पठन- पाठन व्यवस्था, क्लास रूम, लाइब्रेरी, मेस, किचेन, स्टोर रूम, प्ले ग्राउंड और ऑडिटोरियम सहित सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया. इस दौरान कई बिंदुओं पर गंभीर अनियमितताएं सामने आईं. जांच में पाया गया कि बच्चियों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है. वहीं स्टोर रूम में…
सरायकेला: जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार पर लगाम लगाने की कोशिशों के बीच माफिया लगातार नए तरीके अपनाकर प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं. ताजा मामले में मिलन चौक- सालुकडीह मार्ग पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालू लदा एक हाइवा जब्त किया है. बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 7 बजे गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की. जांच के दौरान चालक वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. स्थिति बिगड़ता देख चालक मौके से फरार हो गया, जिससे अवैध परिवहन की पुष्टि और मजबूत हो गई. …
जामताड़ा: जिले में अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सख्त संदेश दिया है. डीसी अलोक कुमार के निर्देश पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के नुरगी और नयाडीह इलाके में बराकर नदी से हो रहे अवैध पत्थर उत्खनन पर संयुक्त छापेमारी की गई. जिला खनन कार्यालय और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण कर मौके पर कार्रवाई की. इस दौरान अवैध खनन और भंडारण के मामले सामने आने पर खान निरीक्षक द्वारा नारायणपुर थाना में कांड संख्या 45/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. उपायुक्त आलोक कुमार ने स्पष्ट कहा कि जिला…