इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
जामताड़ा: थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिससे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है. पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब नाबालिग अपनी मां के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी. इसी दौरान गांव के ही कुछ युवकों ने उसे जबरन अगवा कर लिया. पीड़ित पिता के लिखित आवेदन के मुताबिक, मोहड़ा गांव निवासी अरशद अंसारी अपने दो सहयोगियों के साथ चार पहिया वाहन से आया और सरेराह लड़की को जबरन गाड़ी में बैठाकर फरार हो गया.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
पिता ने शिकायत में बताया है कि आरोपी अरशद अंसारी पहले से उनकी बेटी को अगवा करने की धमकी देता रहा था. उन्होंने आशंका जताई है कि अपहरण दुष्कर्म और जबरन शादी की नीयत से किया गया है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कांड संख्या 58/2026 के तहत अरशद अंसारी और दो अन्य के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है. जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी और नाबालिग की सकुशल बरामदगी पुलिस की प्राथमिकता है. पुलिस ने अलग- अलग टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है. साथ ही तकनीकी साक्ष्यों जैसे मोबाइल लोकेशन और स्थानीय इनपुट के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है.
इधर, पीड़ित परिवार सदमे में है और उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि उनकी बेटी को जल्द सुरक्षित बरामद किया जाए और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाए.