- Gamharia Jal Sahiya Swachhta Abhiyan गम्हरिया: प्रखंड परिसर में जल सहियाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ली स्वच्छता की शपथ
- Jamshedpur Ulidih Mobile Snatching जमशेदपुर: उलीडीह में दिनदहाड़े युवक से मोबाइल की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार
- Jamtara Viral Video Case जामताड़ा: प्रेम प्रसंग का विवाद या वायरल वीडियो का खेल ? महिला को धमकी और युवक की पिटाई के दावे से नारायणपुर में चर्चा तेज
- Jamshedpur Chain Snatching जमशेदपुर: सोनारी में दिनदहाड़े महिला से चेन की छिनतई, बाइक सवार दो बदमाश फरार
- Ranchi PMLA Court रांची: बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन के लिए आज अहम दिन, हाईकोर्ट और PMLA कोर्ट में सुनवाई
- Jamtara Durga Puja 2026 जामताड़ा: 28 सितंबर का आदेश, 1 सितंबर की बैठक—तारीखों ने बजाया ‘ढाक’!दुर्गापूजा से पहले तारीखों का ‘महाभ्रम’,
- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर: दुकानों के किराया वृद्धि को लेकर व्यापारियों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है. जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी द्वारा अचानक किराया बढ़ाए जाने के फैसले का शहर के विभिन्न बाजारों के दुकानदारों ने जोरदार विरोध किया है. जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के बैनर तले दुकानदारों ने इस निर्णय को असहनीय और अमानवीय बताया है. व्यापारियों का कहना है कि वे वर्षों से नियमों के तहत नियमित रूप से किराया जमा करते आ रहे हैं, लेकिन बिना किसी पूर्व सूचना और बिना बाजार प्रतिनिधियों से चर्चा किए किराया बढ़ा दिया गया. दुकानदारों ने बताया कि इससे पहले भी किराया…
जमशेदपुर: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम में कार्यरत करीब 140 सुरक्षा गार्डों ने एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. गार्डों का कहना है कि वे पिछले साढ़े चार वर्षों से लगातार सेवा दे रहे थे, लेकिन अचानक सेवा समाप्ति पत्र देकर उन्हें हटा दिया गया. प्रभावित गार्डों के अनुसार कंपनी ने उनके 15 महीने का भविष्य निधि, एक वर्ष का बोनस, अप्रैल माह का वेतन, राष्ट्रीय अवकाश का भुगतान, न्यूनतम वेतन का अंतर और अतिरिक्त कार्य का भुगतान अब तक नहीं किया है. गार्डों ने यह भी आरोप लगाया कि 30 दिन ड्यूटी लेने के बावजूद उन्हें केवल…
जमशेदपुर: ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 4 मई 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि ओलीडीह थाना क्षेत्र में गंगा अस्पताल के सामने स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट कॉलोनी स्थित बजरंग बली मंदिर के पास मादक पदार्थ की बिक्री हो रही है. सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक पतमदा के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. टीम रात करीब 8:05 बजे मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए…
आदित्यपुर: सीतारामपुर स्थित 30 MLD वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य 31 मार्च 2026 को पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. इस मुद्दे को लेकर जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने मंगलवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह से मुलाकात कर आदित्यपुर नगर निगम की कार्यशैली पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि प्लांट पूरी तरह तैयार है और पानी भी उपलब्ध है, फिर भी टेस्टिंग के नाम पर पिछले 20- 25 दिनों से कोई ठोस काम नहीं हो रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि…
सरायकेला: समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार इस बार आम लोगों की समस्याओं का बड़ा मंच बनकर सामने आया. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के सामने रखीं. जनता दरबार में बिजली के झूलते तार, सड़क अतिक्रमण, नालियों की गंदगी, रोजगार योजनाओं का लंबित भुगतान और शिक्षा से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए. खासतौर पर कांड्रा मुख्य मार्ग पर जर्जर बिजली तारों को बदलने की मांग को गंभीरता से लिया गया. इसके अलावा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की लंबित दूसरी…
जामताड़ा: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुर गांव में 22 फरवरी को हुए दिनदहाड़े हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले के मुख्य साजिशकर्ता जमीरुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद से करीब तीन महीने से फरार चल रहा था. इससे पहले इस मामले में पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी ने प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से दबोचा. गिरफ्तारी के दौरान उसके पास…
जमशेदपुर: जिले के पटमदा प्रखंड के लावा पंचायत स्थित ब्लॉक परिसर में 15वीं वित्त आयोग के तहत बना सार्वजनिक शौचालय उपेक्षा का शिकार हो गया है. करीब दो वर्ष पहले निर्मित यह शौचालय आज उपयोग के लायक नहीं रह गया है. साफ- सफाई और नियमित देखरेख के अभाव में शौचालय के चारों ओर घनी झाड़ियां उग आई हैं, जिससे आम लोगों के लिए इसका उपयोग लगभग असंभव हो गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस उद्देश्य से यह शौचालय बनाया गया था, वह पूरी तरह विफल होता नजर आ रहा है. ग्रामीणों के अनुसार यहां न…
आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड 17 स्थित चर्चित जयप्रकाश उद्यान सड़क बनकर तैयार हो चुकी है, लेकिन अब तक आम लोगों के उपयोग में नहीं आ पाई है. इसको लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि लंबे संघर्ष और आंदोलन के बाद सड़क का निर्माण तो हो गया, लेकिन अब प्रवेश मार्ग के पास गड्ढा छोड़ दिए जाने के कारण आवाजाही पूरी तरह बाधित है. इसे लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं. पार्षद नीतू शर्मा ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका…
सरायकेला: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और लापरवाही पर रोक लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को सदर अस्पताल में अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने की. बैठक में सिविल सर्जन डॉ. सरयू कुमार सिंह और सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. नकुल प्रसाद चौधरी मौजूद रहे. इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. निर्देश दिया गया कि अस्पताल में डॉक्टरों का रोस्टर प्रतिदिन सार्वजनिक किया जाए, ताकि मरीजों को ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों की जानकारी मिल सके. साथ…
आदित्यपुर: सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल जमशेदपुर की मेधावी छात्रा शांभवी तिवारी को ISC 12वीं (बायो साइंस) परीक्षा 2026 में 100% अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक- 1 हासिल करने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता एवं बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, युवा समाजसेवी इंदरजीत सिंह और युवा उद्यमी प्रतीक कुमार ने मंगलवार को संयुक्त रूप से अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर कुणाल सारंगी ने कहा कि शांभवी तिवारी की यह…