Jamtara Bangali Community Organized Rabindranath Tagore’s Birth Anniversary जामताड़ा: 165वीं रबींद्र जयंती पर भव्य आयोजन की तैयारी, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित
इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
जामताड़ा: झारखण्ड बांगाली समिति, जामताड़ा जिला शाखा की ओर से विश्व कवि रबिद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती के अवसर पर 9 मई को जामताड़ा और मिहिजाम में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
समिति की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई. इसके तहत सुबह 8 बजे समिति कार्यालय, विद्यासागर लाइब्रेरी, कायस्थ पाड़ा जामताड़ा में कवि के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी. इसके बाद शोभायात्रा निकालकर सरखेलडीह स्थित रबींद्रनाथ ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा. इस अवसर पर नृत्य, संगीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बंगाली संस्कृति के अनुरूप कवि को श्रद्धांजलि दी जाएगी. कार्यक्रम के बाद जुलूस पुनः विद्यासागर लाइब्रेरी के समीप स्थित सेंट एंथोनी स्कूल परिसर पहुंचेगा.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
पूर्वाह्न 10 बजे स्कूल के सभागार में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें कविता पाठ, श्रुति नाट्य, नृत्य, संगीत और भाषण के माध्यम से प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति देंगे. वहीं झारखण्ड बांगाली समिति, नगर परिषद शाखा मिहिजाम की ओर से संध्या कालीन कवि सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा.
यह आयोजन न केवल रबींद्रनाथ ठाकुर की साहित्यिक विरासत को सम्मान देने का अवसर होगा, बल्कि बंगाली संस्कृति के संरक्षण और प्रचार- प्रसार का भी महत्वपूर्ण मंच बनेगा.