सरायकेला: स्टीम इंटर कॉलेज के छात्र कृष्ण ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 422 अंक हासिल कर महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. इस उपलब्धि के बाद कॉलेज परिसर में खुशी और गर्व का माहौल है.

कृष की सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे महाविद्यालय का नाम रोशन किया है. सहपाठियों और शिक्षकों ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया.
इस संबंध में स्टीम ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. मनोज झा ने बताया कि इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में महाविद्यालय के विद्यार्थियों का प्रदर्शन काफी उत्कृष्ट रहा है. उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का संयुक्त परिणाम है.
डॉ. मनोज झा ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने भरोसा जताया कि स्टीम इंटर कॉलेज आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा. कृष की इस उपलब्धि ने अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का काम किया है. इससे छात्र- छात्राएं अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित होंगे.
Report By Pramod Singh

