- Jamtara Viral Video Case जामताड़ा: प्रेम प्रसंग का विवाद या वायरल वीडियो का खेल ? महिला को धमकी और युवक की पिटाई के दावे से नारायणपुर में चर्चा तेज
- Jamshedpur Chain Snatching जमशेदपुर: सोनारी में दिनदहाड़े महिला से चेन की छिनतई, बाइक सवार दो बदमाश फरार
- Ranchi PMLA Court रांची: बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन के लिए आज अहम दिन, हाईकोर्ट और PMLA कोर्ट में सुनवाई
- Jamtara Durga Puja 2026 जामताड़ा: 28 सितंबर का आदेश, 1 सितंबर की बैठक—तारीखों ने बजाया ‘ढाक’!दुर्गापूजा से पहले तारीखों का ‘महाभ्रम’,
- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
चाईबासा: सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों का अभियान लगातार तेज होने के बीच एक करोड़ रुपये के इनामी भाकपा माओवादी नेता मिसिर बेसरा उर्फ सागर पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है. सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों की घेराबंदी और लगातार चल रहे ऑपरेशन के कारण मिसिर बेसरा लगातार अपना ठिकाना बदलने को मजबूर है और लंबे समय से सामान्य जीवन नहीं जी पा रहा है. जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव के बीच उसके दस्ते में भी टूट शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि 20 से अधिक नक्सली उसका साथ छोड़ चुके हैं.…
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सोपोडेरा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक सरकारी स्कूल परिसर से एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने शनिवार सुबह स्कूल परिसर के अंदर एक किशोरी का शव पड़ा देखा. शव मिलने की सूचना तुरंत परसुडीह थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाबालिग के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और…
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत इसरी बाजार में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर कई वाहनों को रौंद दिया, जिसमें अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की शुरुआत तब हुई जब तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक कार को जोरदार टक्कर मार दी.…
जमशेदपुर: टेल्को थाना अंतर्गत जेम्को स्थित मिश्रा बगान में शुक्रवार की रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी. घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है. हालांकि इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जानकारी के अनुसार बाइक या गाड़ी से पहुंचे दो अपराधियों ने इलाके में पहुंचते ही तीन राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया. पुलिस आसपास…
चांडिल: ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने शुक्रवार को 63 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो सरकारी तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास किया. लघु सिंचाई प्रमंडल सरायकेला अंतर्गत नीमडीह प्रखंड के हुंडरू पाथरडीह सरकारी तालाब एवं ईचागढ़ प्रखंड के सालुकडीह सरकारी तालाब में शिलापट्ट अनावरण कर कार्य की शुरुआत की गई. इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि हुंडरू पाथरडीह सरकारी तालाब का जीर्णोद्धार 20 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा, जबकि सालुकडीह सरकारी तालाब के जीर्णोद्धार पर 43 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि दोनों तालाबों के पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार…
चांडिल: कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों के बढ़ते आतंक के बीच विधायक सविता महतो शुक्रवार को कुकड़ू पहुंचीं और हाथी हमले में मृतक मुनि राम गोराई के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. विधायक ने मृतक के परिवार को श्राद्धकर्म के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया. ज्ञात हो कि कुकड़ू गोराई टोला निवासी मुनि राम गोराई की बीते रविवार रात जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई थी. घटना के बाद क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है. विधायक सविता महतो ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि जंगली हाथियों…
कांड्रा: क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है. विद्युत विभाग के अनुसार फीडर नंबर 6 से जुड़ी बिजली आपूर्ति शनिवार को सुबह 08:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक बंद रहेगी. विभाग ने बताया कि बिजली तारों के समीप पहुंच चुकी पेड़ों की टहनियों की कटाई का कार्य किया जाएगा. यह कदम भविष्य में बिजली आपूर्ति बाधित होने और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है. विभागीय अधिकारियों ने कहा कि समय-समय पर पेड़ों की कटाई और लाइन मेंटेनेंस का कार्य आवश्यक होता है, ताकि विद्युत आपूर्ति सुचारु…
सरायकेला: नगर क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति हुई है. लंबे समय से बस्तीवासियों के विरोध के कारण रुका हुआ तीसरे फीडर का कार्य अब पुनः शुरू होने की संभावना बन गई है. नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के लगातार प्रयासों और विद्युत विभाग के साथ समन्वय के बाद मामले में सकारात्मक पहल सामने आई है. वर्तमान में नगर क्षेत्र में मात्र दो फीडरों के माध्यम से विद्युत आपूर्ति की जा रही है, जिसके कारण ओवरलोड, बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं. RDDS योजना के तहत तीसरे फीडर के…
सरायकेला: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं. उपायुक्त ने क्रमवार सभी आवेदकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना. जनता दरबार में गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत लाल बिल्डिंग के समीप सड़क अतिक्रमण कर आवागमन बाधित किए जाने की शिकायत प्रमुख रूप से उठाई गई. वहीं चांडिल स्थित बामणी नदी मुक्ति धाम की जर्जर स्थिति और संपर्क पथ की मरम्मत की मांग…
सरायकेला: जिले में पुलिस प्रशासन लगातार जनता के बीच पहुंचकर कानून व्यवस्था को मजबूत करने और लोगों को जागरूक करने में जुटा हुआ है. शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देशानुसार सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार की अध्यक्षता में नुवागांव पंचायत सभागार में जन- जागरूकता एवं जनसमस्या समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पंचायत के स्थानीय मुखिया, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. बैठक के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को खुलकर पुलिस प्रशासन के समक्ष रखा. इनमें गांव में बढ़ती छोटी- मोटी आपराधिक घटनाएं, सड़क सुरक्षा, साइबर ठगी, आपसी…