कांड्रा: क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है. विद्युत विभाग के अनुसार फीडर नंबर 6 से जुड़ी बिजली आपूर्ति शनिवार को सुबह 08:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक बंद रहेगी.

विभाग ने बताया कि बिजली तारों के समीप पहुंच चुकी पेड़ों की टहनियों की कटाई का कार्य किया जाएगा. यह कदम भविष्य में बिजली आपूर्ति बाधित होने और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है.
विभागीय अधिकारियों ने कहा कि समय-समय पर पेड़ों की कटाई और लाइन मेंटेनेंस का कार्य आवश्यक होता है, ताकि विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रह सके और बरसात या तेज हवा के दौरान बिजली तारों को नुकसान न पहुंचे.
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है. साथ ही लोगों से निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले से निपटा लेने की सलाह दी गई है.
Report by Bipin Varshney

