Ichagarh MLA Inaugrated Renovation Work चांडिल: विधायक सविता महतो ने नीमडीह और ईचागढ़ प्रखंड में 63 लाख की लागत से दो सरकारी तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास
इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
चांडिल: ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने शुक्रवार को 63 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो सरकारी तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास किया. लघु सिंचाई प्रमंडल सरायकेला अंतर्गत नीमडीह प्रखंड के हुंडरू पाथरडीह सरकारी तालाब एवं ईचागढ़ प्रखंड के सालुकडीह सरकारी तालाब में शिलापट्ट अनावरण कर कार्य की शुरुआत की गई.
इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि हुंडरू पाथरडीह सरकारी तालाब का जीर्णोद्धार 20 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा, जबकि सालुकडीह सरकारी तालाब के जीर्णोद्धार पर 43 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि दोनों तालाबों के पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार से आसपास के किसानों को वर्षभर सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
विधायक ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है. तालाबों के पुनर्जीवन से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को खेती के लिए आवश्यक पानी मिल सकेगा, जिससे कृषि उत्पादन बढ़ने के साथ किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.
उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास और कृषि को सशक्त बनाने के लिए जल संरक्षण बेहद जरूरी है. तालाबों के जीर्णोद्धार से न केवल सिंचाई सुविधा बढ़ेगी बल्कि भूजल स्तर को बनाए रखने में भी मदद मिलेगी.
शिलान्यास कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, पोद्दो सिंह, टिंकू राम महतो, मंगल मांझी, हरिचरण महतो, यदुपति महतो, हरेन महतो, उप मुखिया बनु महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.