आदित्यपुर: आदित्यपुर दो रोड नंबर-7 स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी भारत में संचार क्रांति के जनक थे. उन्होंने देश में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया, 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार दिलाया, दल-बदल कानून लागू किया और नई शिक्षा नीति लाने का कार्य किया. वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी 21वीं सदी के भारत की सोच रखने वाले दूरदर्शी नेता थे और आज पूरा देश उनकी कमी महसूस कर रहा है.
इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर सुरेशधारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता समरेंद्र तिवारी, टाटा पिगमेंट यूनियन के अध्यक्ष विनोद सिंह, कांग्रेस नेता अनिल पांडे, आदित्यपुर नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल यादव, कुणाल मंडल, संजीव द्विवेदी, अजय सेन, अवधेश यादव, प्रमोद ठाकुर, राकेश पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.



