Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला: थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा- सरायकेला- चाईबासा मुख्य मार्ग पर शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा लगाया गया जाम करीब तीन घंटे बाद वार्ता के पश्चात हटा लिया गया. मृतक की पहचान आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती निवासी अमन अली, पिता इमरान अली के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अमन अपने चाचा के घर राजबांध आया हुआ था. शनिवार को सड़क पार करने के दौरान पहले एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर जा गिरा. इसी दौरान सरायकेला की…

Read More

चांडिल: सिंहभूम कॉलेज चांडिल में स्नातक (UG) सत्र 2026- 30 में सीटों की कटौती को लेकर छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) ने आंदोलन का ऐलान किया है. संगठन का दावा है कि सीटों की कमी के कारण क्षेत्र के बड़ी संख्या में विद्यार्थी नामांकन से वंचित हैं. सभी वंचित विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित करने की मांग को लेकर शनिवार, 12 सितंबर को सिंहभूम कॉलेज परिसर में धरना- प्रदर्शन किया जाएगा. AIDSO सिंहभूम कॉलेज कमेटी के सचिव राजा प्रमाणिक ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस समस्या को लेकर पूर्व में कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन…

Read More

सरायकेला: निखार सबलोक हत्याकांड की जांच जैसे- जैसे आगे बढ़ रही है, इसकी परतें हत्या की वारदात से कहीं आगे जाती दिखाई दे रही हैं. खाकी, खादी, नौकरशाही और मीडिया जगत से जुड़े सवालों के बीच अब कोलकाता कनेक्शन सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक SIT ने कोलकाता के बेलियाघाटा ट्रैफिक गार्ड में तैनात एक ट्रैफिक सार्जेंट और एक सिविल वॉलंटियर को हिरासत में लिया है. हालांकि इस संबंध में पुलिस की विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है. पुलिस सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि जांच…

Read More

चांडिल: अनुमंडल के रावताड़ा मोड़ स्थित न्यू बायपास सड़क किनारे एक होटल में सो रहे कारीगर की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई. मृतक की पहचान 50 वर्षीय मनोहर महतो के रूप में हुई है. घटना के बाद होटल में अफरा- तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार मनोहर महतो रात में होटल के अंदर टेबल लगाकर सो रहे थे. बताया जा रहा है कि उनके तकिए में पहले से एक जहरीला करैत सांप छिपा हुआ था. सोने के दौरान सांप ने उन्हें काट लिया. सांप के काटने का एहसास होते ही उन्होंने इसकी जानकारी होटल मालिक को…

Read More

जामताड़ा: JPSC एवं JSSC नियुक्ति प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी की CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा के प्रदर्शन पर झामुमो की वरिष्ठ नेत्री चमेली देवी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा छात्रों के मुद्दे को राजनीतिक हथियार बनाकर झारखंड में अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन तलाशने की कोशिश कर रही है. चमेली देवी ने कहा कि छात्र आंदोलन के दौरान राज्य सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाया. छात्रों के प्रतिनिधियों और सरकार के बीच लगातार संवाद हुआ तथा समाधान के लिए समन्वय स्थापित किया गया. छात्रों की मांगों को देखते हुए TDPL द्वारा आयोजित परीक्षाओं…

Read More

सरायकेला: कुचाई प्रखंड क्षेत्र के बारुहातु निवासी एवं वकास्त मुंडारी खुंटकट्टी एवं विकास समिति 39 मौजा दलभंगा के ग्राम मुंडा स्वर्गीय चतुर्भुज सिंह मुंडा के श्राद्ध कर्म एवं संस्कार भोज में शुक्रवार को समाजसेवी बासंती गागराई शामिल हुईं. उन्होंने स्वर्गीय चतुर्भुज सिंह मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. खरसावां विधायक दशरथ गागराई की धर्मपत्नी बासंती गागराई ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि चतुर्भुज सिंह मुंडा समाज के सम्मानित व्यक्ति थे. गांव, समाज और परंपरागत व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने…

Read More

सरायकेला: कुचाई प्रखंड मुख्यालय स्थित बिरसा स्टेडियम में शुक्रवार को अंडर-17 खेलो झारखंड प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. पुरुष वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय (UMS) बाईडीह और महिला वर्ग में +2 हाई स्कूल कुचाई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया. पुरुष वर्ग में UMS बाईडीह की टीम प्रथम रही, जबकि हाई स्कूल गालुडीह ने दूसरा स्थान हासिल किया. महिला वर्ग में +2 हाई स्कूल कुचाई विजेता बना, जबकि हाई स्कूल गोपीडीह की टीम उपविजेता रही.…

Read More

जामताड़ा: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार युवकों के हेलमेट तक चकनाचूर हो गए. एक युवक का पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है. जानकारी के अनुसार जामताड़ा थाना क्षेत्र के गोंदलीपहाड़ी गांव निवासी सिद्धेश्वर सोरेन, प्रेम सोरेन और गोपी राय एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जामताड़ा से घर लौट रहे थे. तीनों इग्नू की परीक्षा देकर वापस…

Read More

सरायकेला: सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कुकड़ू और ईचागढ़ प्रखंड में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य का शुक्रवार को जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह ने निरीक्षण किया. उन्होंने दावा-आपत्ति प्रक्रिया की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने SN +2 हाई स्कूल, टीकर, ईचागढ़, राजकीय +2 हाई स्कूल, तिरुलडीह, कुकड़ू तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का भ्रमण किया. यहां ELC (Electoral Literacy Club) की गतिविधियों के…

Read More

जामताड़ा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा के तत्वावधान में शुक्रवार को पीएम श्री गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल आदर्श, जामताड़ा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. NALSA Child-Friendly Legal Services for Children Scheme, 2024 के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकार, सुरक्षा, लैंगिक समानता और निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जागरूक किया गया. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बलप्रीत सिंह ने किया. LADC अधिवक्ता सरिता कुमारी बर्मन ने विद्यार्थियों को दहेज प्रथा के दुष्परिणाम और इसके खिलाफ उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि दहेज जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के…

Read More