- Ranchi PMLA Court Case रांची: तकनीकी कारणों से टली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन की कार्यवाही, अब 24 सितंबर को सुनवाई
- Tata Football Academy Convocation जमशेदपुर: टाटा फुटबॉल अकादमी के 16वें दीक्षांत समारोह में 15 युवा खिलाड़ियों को सम्मान, अब पेशेवर फुटबॉल की ओर बढ़ेंगे कदम
- Gamharia Trible Land Issue गम्हरिया: 60 वर्षों से बसे आदिवासी परिवारों पर बेदखली का संकट, अंचल कार्यालय पहुंच लगाई इंसाफ की गुहार
- Khuntpani CHC High Mast Light खरसावां: खूंटपानी के बासाहातु सीएचसी परिसर में जली हाई मास्ट लाइट, मरीजों को रात के अंधेरे से मिलेगी राहत
- Kharsawan MLA Dashrath Gagrai Welcome खरसावां: केप टाउन से लौटे विधायक दशरथ गागराई का स्वागत, झामुमो कार्यकर्ताओं ने भेंट किया गुलदस्ता
- Kandra Karam Mahotsav कांड्रा: धूमधाम से सम्पन्न हुआ करम महोत्सव, झुमुर की थाप पर देर रात तक झूमते रहे हजारों दर्शक
- Khuntpani Blood Donation Camp खरसावां: ओत गुरु लाको बोदरा की जयंती पर खुंटपानी सीएचसी में रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त संग्रह
- Jamtara Villagers Protest जामताड़ा: विद्यालय में कथित अनियमितताओं पर बवाल, सचिव को कार्यालय में बंद कर जड़ा ताला
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आजादनगर थाना क्षेत्र से 3.680 किलोग्राम गांजा और गांजा की 1299 पुड़िया बरामद की है. मामले में पुलिस ने 59 वर्षीय बिनीता तिर्की और उसके कथित सहयोगी 69 वर्षीय अब्दुल शकील को गिरफ्तार किया है. छापेमारी में नकद राशि, मोबाइल फोन, QR कोड और गांजा की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद की गई है. पुलिस के अनुसार आजादनगर थाना कांड संख्या 73/26, दिनांक 10 सितंबर 2026 के सिलसिले में मिली गुप्त सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश…
जमशेदपुर: बर्मामाइंस स्थित मुखी समाज बस्ती में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शुक्रवार को विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न हुआ. इसके साथ ही पूजा की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ हो गया. मुखी समाज बस्ती में वर्ष 1975 से लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. भूमि पूजन के दौरान पूजा समिति के मुख्य संरक्षक एवं समाजसेवी राज कुमार सिंह ने पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की. उन्होंने मां दुर्गा से बस्तीवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा गया. पूजा समिति के…
आदित्यपुर : सरायकेला- खरसावां और जमशेदपुर को जोड़ने वाले खरकई नदी के पुराने छोटा पुल से शुक्रवार को एक महिला के नदी में कूदने का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है. फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार को एक महिला अचानक छोटा खरकई पुल पर पहुंची. इससे पहले कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उसने कथित तौर पर पुल से नदी में छलांग लगा दी. बताया कि महिला ने नदी में पहले अपना मोबाईल फेंका…
सरायकेला: जिले में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के इच्छुक लोगों की सुविधा के लिए जिला परिवहन विभाग प्रखंड स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करेगा. प्रथम चरण में जिले के नौ प्रखंडों में शिविर की तारीख निर्धारित की गई है. इसकी शुरुआत 18 सितंबर को चांडिल प्रखंड कार्यालय से होगी, जबकि अंतिम शिविर 11 दिसंबर को गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में आयोजित होगा. जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आम सूचना के अनुसार ऐसे आवेदक, जो पहले लर्नर लाइसेंस प्राप्त कर चुके हैं और अब स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस लेना चाहते हैं, वे परिवहन विभाग के सारथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन…
जामताड़ा: जिले के मिहिजाम के पाल बगान स्थित राधा- कृष्ण मंदिर परिसर में गुरुवार रात आयोजित दुगोला कार्यक्रम अब गीत-संगीत से ज्यादा एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में है. सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव बताए जा रहे एक व्यक्ति को महिला कलाकारों की प्रस्तुति के दौरान रुपये उड़ाते देखा जा रहा है. हालांकि वायरल वीडियो और उसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है. कार्यक्रम शाम करीब सात बजे शुरू हुआ और देर रात तक चला. दो कलाकारों के बीच गीतों और सवाल-जवाब का मुकाबला हुआ, जबकि…
जामताड़ा: थाना क्षेत्र के दक्षिणबहाल गांव के लेदमा पाड़ा में शुक्रवार को मकान निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया. निर्माण कार्य कर रहे एक मिस्त्री 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल मिस्त्री की पहचान मंटू बाउरी के रूप में हुई है, जिनका इलाज जामताड़ा सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार, सन मून होटल के समीप उत्तम कुमार पंडित के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। मकान के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार गुजर रहा है। इसी दौरान…
आदित्यपुर: जर्जर सड़कों से जूझ रहे आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों और कामगारों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है. जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने सातवें चरण की क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों को अविलंब DPR तैयार करने का निर्देश दिया है. साथ ही औद्योगिक क्षेत्र के सभी फेज की प्रमुख सड़कों का निर्माण बरसात के बाद शुरू कराने की बात कही है. शुक्रवार को उद्यमी संगठन इसरो (ISRO) के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को उनके समक्ष रखा. उद्यमियों ने बताया कि कई स्थानों…
जमशेदपुर: पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को देशभर के बैंककर्मी हड़ताल पर हैं. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान का असर जमशेदपुर में भी देखने को मिल रहा है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में शाखा स्तर का कामकाज प्रभावित है. गौरतलब है कि देशव्यापी स्तर पर UFBU से जुड़े संगठन करीब 90 प्रतिशत बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करते हैं. हड़ताल का सबसे बड़ा मुद्दा सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग लागू करने की मांग है. बैंक यूनियनों का कहना है कि मार्च 2024 के 12वें द्विपक्षीय समझौते के दौरान…
सरायकेला: सरायकेला- खरसावां जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर बैठकें होती हैं. अभियान चलते हैं. नियम तोड़ने वाले वाहनों से जुर्माना भी वसूला जाता है. लेकिन सवाल है कि क्या सड़क सुरक्षा का मतलब केवल चालान काटना है ? जिले की प्रमुख सड़कों की मौजूदा स्थिति देखें तो ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग की सक्रियता जमीन से ज्यादा कागजों पर दिखाई देती है. जर्जर सड़क, अवैध पार्किंग, जाम और अव्यवस्थित यातायात के बीच हर दिन हजारों लोगों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है. सरायकेला- राजनगर मार्ग हो या टाटा- कांड्रा- सरायकेला- चाईबासा मार्ग. कांड्रा- चौका…
सरायकेला: खरसावां औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), बुरूडीह में चल रही नामांकन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए गुरुवार को अभ्यर्थियों ने अभिभावकों के साथ सरायकेला- खरसावां मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग और नामांकन प्रक्रिया में कथित अनियमितता का आरोप लगाया. हालांकि संस्थान के प्राचार्य शैलेंद्र कुमार सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि निर्धारित गाइडलाइन और उपलब्ध सीटों के अनुसार ही नामांकन किया जा रहा है. आक्रोशित अभ्यर्थियों का आरोप था कि काउंसलिंग के दौरान स्पष्ट नीति का पालन नहीं किया जा रहा है और सीरियल नंबर के अनुसार नामांकन नहीं हो रहा है.…