जामताड़ा/आसनसोल: त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रांची- गोड्डा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच लगाने का निर्णय लिया है. इससे इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ की सुविधा मिलेगी और कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी.


विज्ञापन
रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 18603 रांची- गोड्डा एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा. यह सुविधा 5, 7 और 10 नवंबर 2026 को रांची से गोड्डा के बीच यात्रा के लिए उपलब्ध रहेगी.
रेलवे के इस निर्णय से उक्त तिथियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है. रेलवे ने यात्रियों से अतिरिक्त कोच की सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है.
रिपोर्ट: मनीष बरनवाल

विज्ञापन
