Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जमशेदपुर: आजादनगर स्थित ओल्ड पुरुलिया रोड पर अजवा मॉल के समीप शनिवार शाम M Classic Studio – A Family Salon का भव्य उद्घाटन भाजपा नेता पप्पू सिंह ने केक काटकर और फीता काटकर किया. इस मौके पर कांग्रेस नेता सरवर आलम, समाजसेवी अफसर नवाज, हनीफा हाई स्कूल के ताहिर सर, माया भाई सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे. उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने स्टूडियो संचालक को शुभकामनाएं देते हुए व्यवसाय की सफलता की कामना की. उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस फैमिली सैलून क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर विकल्प साबित होगा. स्टूडियो संचालक ने…

Read More

सरायकेला: जिले के कुचाई स्थित +2 उच्च विद्यालय एवं आदर्श मध्य विद्यालय में शनिवार को वित्तीय वर्ष 2026- 27 की पहली अभिभावक- शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित की गई. बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई. +2 उच्च विद्यालय की बैठक की अध्यक्षता प्रभारी शिक्षक ज्ञान रंजन कुमार तथा आदर्श मध्य विद्यालय की बैठक की अध्यक्षता प्रभारी शिक्षक उत्तम कुमार प्रधान ने की. बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लेकर अपने बच्चों की पढ़ाई, उपस्थिति और विद्यालयी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की. शिक्षकों ने…

Read More

जमशेदपुर: टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी उर्फ गुड्डू का शनिवार शाम गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया. उन्होंने शाम करीब चार बजे अंतिम सांस ली. वे अपने पीछे पति और दो बेटियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं. उनके निधन की खबर मिलते ही टाटा स्टील, टाटा वर्कर्स यूनियन और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई. जानकारी के अनुसार, फरवरी माह में रेणुका चौधरी को हार्ट अटैक आने के बाद पहले टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया था. बाद में उन्हें कोलकाता के डॉ.…

Read More

जमशेदपुर: जुगसलाई में कपड़ा दुकानदार से रंगदारी मांगने और फायरिंग करने के चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. फरार चल रहे आरोपी मोहित बाग उर्फ थाटो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था. गौरतलब है कि 15 मई को जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय बाजार स्थित यूनिक कलेक्शन कपड़ा दुकान पर मैरून रंग की वैगनआर कार से पहुंचे अपराधियों ने रंगदारी की मांग को लेकर फायरिंग की थी और मौके से फरार हो गए थे. घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार…

Read More

सरायकेला: पिछले सात महीनों से सम्मान राशि का भुगतान नहीं होने से नाराज झारखंड आंदोलनकारियों ने अब आंदोलन का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया है. शनिवार को आंदोलनकारियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर 6 जुलाई से सरायकेला स्थित सिद्धू-कान्हू पार्क में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की घोषणा की. झारखंड आंदोलनकारी धनपति सरदार और सुखलाल हेंब्रम ने ज्ञापन में बताया कि सम्मान राशि का भुगतान लंबे समय से लंबित रहने के कारण आंदोलनकारियों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है. कई आंदोलनकारी वृद्ध हैं और उनके जीवन- यापन का मुख्य आधार यही सम्मान राशि है. लगातार भुगतान नहीं होने…

Read More

चाईबासा: मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के सोनुआ मंडल में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष निशांत महतो ने की. बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सोनुआ मंडल प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने मंडल के सभी 11 शक्ति केंद्रों के प्रभारी, संयोजक और सह-संयोजकों के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान…

Read More

जामताड़ा: जिले के फतेहपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को बाल संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में बाल विवाह, बाल तस्करी, बच्चों के यौन शोषण तथा उनके अधिकारों और संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी गई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बालगृह के अधीक्षक सुजीत गोस्वामी ने कहा कि गांवों में रहने वाले जरूरतमंद और सुविधाओं से वंचित बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनके समुचित विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि जिन बच्चों के अभिभावक नहीं हैं या जिनका पालन-पोषण प्रभावित हो रहा है,…

Read More

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू नाले से शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. दोपहर बाद स्थानीय लोगों ने नाले में शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत मानगो थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया और पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं. इससे हत्या की…

Read More

बोकारो: चिरा चास क्षेत्र से वन विभाग ने एक गोह (मॉनिटर लिजार्ड) का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया. वन विभाग ने बताया कि गोह एक संरक्षित वन्यजीव है और इसका शिकार करना, पकड़ना, घायल करना, पालना, खरीदना, बेचना या इसके किसी भी अंग का व्यापार करना वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत दंडनीय अपराध है. विभाग के अनुसार अधिनियम की धारा-9 के तहत संरक्षित वन्यजीवों का शिकार पूरी तरह प्रतिबंधित है. वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ धारा-51 के तहत कारावास और आर्थिक दंड का प्रावधान है. वन विभाग ने स्पष्ट…

Read More

धनबाद: गैंगस्टर प्रिंस खान से मिली कथित धमकी के मामले में निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने शनिवार को निरसा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में उन्होंने गैंगस्टर प्रिंस खान के साथ सांसद ढुल्लू महतो का भी उल्लेख करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है. गौरतलब है कि विधायक अरूप चटर्जी ने आरोप लगाया है कि उन्हें प्रिंस खान की ओर से फोन, व्हाट्सएप कॉल, ऑडियो और मैसेज के माध्यम से धमकी दी गई. उन्होंने दावा किया कि धमकी में पैसे की मांग करते हुए 24 घंटे के भीतर रकम नहीं देने…

Read More