
चाईबासा: मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के सोनुआ मंडल में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष निशांत महतो ने की. बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई.


मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सोनुआ मंडल प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने मंडल के सभी 11 शक्ति केंद्रों के प्रभारी, संयोजक और सह-संयोजकों के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.
बैठक में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनने, मंडल कार्यसमिति का गठन शीघ्र पूरा करने तथा आगामी 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को उत्साहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया.
जिला उपाध्यक्ष अमरेश प्रधान और जिला मंत्री त्रिभुवन महतो ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया.
बैठक में जिला मीडिया प्रभारी केदारनाथ नायक, प्रखंड उपाध्यक्ष गोपाल कर, प्रखंड महामंत्री गणेश बांदिया, अर्जुन महापात्र, गगन नायक, निहार माहली, दीनबंधु प्रधान, मंगल सिंह पाड़िया, संजय प्रधान, बीजू प्रधान, रविंद्र महतो, डॉ. अजय प्रकाश गुप्ता सहित मंडल के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ.
रिपोर्ट: जयंत प्रमाणिक





