
जमशेदपुर: आजादनगर स्थित ओल्ड पुरुलिया रोड पर अजवा मॉल के समीप शनिवार शाम M Classic Studio – A Family Salon का भव्य उद्घाटन भाजपा नेता पप्पू सिंह ने केक काटकर और फीता काटकर किया. इस मौके पर कांग्रेस नेता सरवर आलम, समाजसेवी अफसर नवाज, हनीफा हाई स्कूल के ताहिर सर, माया भाई सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.


उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने स्टूडियो संचालक को शुभकामनाएं देते हुए व्यवसाय की सफलता की कामना की. उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस फैमिली सैलून क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर विकल्प साबित होगा.

स्टूडियो संचालक ने बताया कि यहां महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए हेयर कट, हेयर स्टाइलिंग, हेयर स्पा, स्किन केयर, फेशियल, मेकअप सहित कई आधुनिक सैलून सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. ग्राहकों को स्वच्छ वातावरण, आधुनिक उपकरण और प्रशिक्षित स्टाफ के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने का प्रयास किया जाएगा.
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने स्टूडियो की आधुनिक व्यवस्था की सराहना की. अंत में स्टूडियो प्रबंधन ने सभी अतिथियों और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त करते हुए बेहतर सेवाएं देने का भरोसा दिलाया.
रिपोर्ट: अफ़रोज़ मल्लिक





