- Kandra Mahavir Temple reconstruction meeting कांड्रा: महावीर मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर बैठक सम्पन्न, नवम्बर में होगा कार्य का शुभारंभ
- Ichagarh AJSU PC चांडिल: हरेलाल के इस्तीफे के अगले ही दिन आजसू का बड़ा फैसला, जिले की सभी कमेटियां भंग
- Tiruldih OC Joining सरायकेला: विपुल कुमार ओझा ने संभाली तिरुलडीह थाना की कमान, कहा- विधि- व्यवस्था पर रहेगा विशेष जोर
- Chowka Thana Incharge चांडिल: संजीव कुमार सिंह ने संभाली चौका थाना की कमान, अपराध नियंत्रण को बताया प्राथमिकता
- Rajnagar Road Accident राजनगर: खड़ी कोयला लदा हाइवा में बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत
- Rajnagar Sonu Kumar Takes Charge राजनगर: सोनू कुमार बने राजनगर के नए थाना प्रभारी, अपराध नियंत्रण व सड़क सुरक्षा पर रहेगा विशेष जोर
- Adityapur Bike Theft आदित्यपुर: दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी, गंगोत्री नर्सिंग होम के सीसीटीवी में दिखा चोर, थाना पहुंचा पीड़ित,
- Jamtara Abua Awas Yojana जामताड़ा: सरकारी आवास की आस में बीत रही जिंदगी, जर्जर घर में तीन बेटियों का परिवार
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के बाराद्वारी स्थित एक बंद क्वार्टर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. अज्ञात चोरों ने घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये की नकदी तथा सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, बाराद्वारी निवासी चौधरी ब्राह्मण नारायण किसी पारिवारिक कार्य से अपने पैतृक गांव गए हुए थे. इस दौरान उनका घर बंद था. वापस लौटने पर उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ देखा. जांच करने पर पता चला कि चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर घर…
जामताड़ा: 24 से 26 जुलाई 2026 तक रांची के खेल गांव में आयोजित होने वाली 16वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर एवं जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में जामताड़ा जिले के नौ तैराक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. प्रतियोगिता के लिए बालक एवं बालिका वर्ग से खिलाड़ियों का चयन होने पर जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है. सभी को खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन और पदक जीतने की उम्मीद है. बालिका वर्ग में साक्षी सिंह, आरोही कुमारी, ऋचा वर्मा, अवंतिका सिंह एवं शौम्या जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी. वहीं बालक वर्ग में अभिजीत साह, आयुष राउथ, अर्नभ आनंद तथा विजय आनंद सिंह…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की मांग की गई. जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि हाल के वर्षों में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित किया है. छात्रों ने वर्षों की मेहनत से परीक्षा…
रामगढ़: पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ अभियान के तहत राहुल दुबे गिरोह के कुख्यात अपराधी तुषार मिश्रा उर्फ शोर्या मिश्रा के विरुद्ध झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम (CCA), 2002 के तहत की गई निरुद्धि अवधि में तीन माह का विस्तार किया है. अब यह निरुद्धि 29 जुलाई 2026 से 28 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगी. पुलिस के अनुसार तुषार मिश्रा उर्फ शोर्या मिश्रा, स्वर्गीय रामकुमार मिश्रा के पुत्र हैं और रामगढ़ थाना क्षेत्र के मिश्रा टोला, मरार के निवासी हैं. उनके विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत संगठित अपराध से जुड़े छह आपराधिक मामले रामगढ़ और…
सरायकेला: आस्था, परंपरा और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम गुरुवार को सरायकेला के ऐतिहासिक गुंडिचा मंदिर में देखने को मिला. रथयात्रा महोत्सव के अंतिम दुर्लभ भेष में महाप्रभु श्री जगन्नाथ ने भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार तथा उनके बड़े भाई श्री बलभद्र ने कच्छप (कूर्म) अवतार का दिव्य स्वरूप धारण किया. बहन देवी सुभद्रा के साथ विराजमान इस अलौकिक स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. “जय जगन्नाथ” के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने प्रभु के दुर्लभ दर्शन कर स्वयं को धन्य माना. सरायकेला की रथयात्रा केवल धार्मिक आयोजन…
धनबाद: झारखंड के चर्चित वासेपुर हत्याकांड के दोषी फहीम खान की रिहाई का रास्ता अब लगभग साफ हो गया है. सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार की अपील खारिज करते हुए झारखंड हाईकोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा है, जिसमें फहीम खान को रिहा करने का निर्देश दिया गया था. शीर्ष अदालत के फैसले के बाद अब आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी होने पर उनकी रिहाई संभव मानी जा रही है. फहीम खान को वर्ष 1989 के चर्चित सगीर हसन सिद्दीकी हत्याकांड में दोषी ठहराया गया था. सत्र न्यायालय ने 15 जून 1991 को उन्हें दोषसिद्ध किया था.…
जमशेदपुर: शहर के मानगो स्थित जाकिर नगर में संचालित केनरा बैंक की कबीर मेमोरियल शाखा में गोल्ड लोन के तहत गिरवी रखे गए करीब 1.10 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के कथित रूप से गायब होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद बैंकिंग महकमे में हड़कंप मच गया है. बैंक के रीजनल मैनेजर की शिकायत पर आजादनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, शाखा में नियमित ऑडिट के दौरान गोल्ड लोन से जुड़े अभिलेखों का लॉकर में सुरक्षित रखे गए सोने से मिलान किया गया. इस दौरान कई…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उप परीक्षा नियंत्रक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. झारखंड सरकार के निर्देश पर चल रही जांच के तहत सीआईडी ने रांची पुलिस के सहयोग से JPSC कार्यालय सहित राज्य के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए. सीआईडी द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर सीआईडी थाना कांड संख्या-16/2026 दर्ज किया गया. जांच के क्रम में श्वेता कुमारी गुप्ता (उप परीक्षा नियंत्रक, JPSC), रामवीर सिंह (निदेशक, TSR Data Processing Pvt.…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 14वीं झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है. आयोग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विज्ञापन संख्या-01/2026 के तहत 25 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक प्रस्तावित मुख्य परीक्षा अपरिहार्य कारणों से फिलहाल नहीं कराई जाएगी. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसकी वेबसाइट पर 9 जुलाई 2026 को जारी Examination Calendar-2026 के तहत प्रस्तावित अन्य परीक्षाओं का कार्यक्रम भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. नई परीक्षा…
जामताड़ा: झारखंड सरकार के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (बीएसओ) को बड़ी राहत देते हुए गोदामों के अतिरिक्त प्रभार संबंधी आदेश को फिलहाल छह माह के लिए स्थगित कर दिया है. विभाग ने 1 जून 2026 को जारी उस आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है, जिसके तहत सहायक गोदाम प्रबंधकों की नियुक्ति होने तक बीएसओ को अपने नियमित कार्यों के साथ झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के गोदामों का संचालन भी करना था. विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इस व्यवस्था पर विभिन्न…