Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा: झारखंड सरकार के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (बीएसओ) को बड़ी राहत देते हुए गोदामों के अतिरिक्त प्रभार संबंधी आदेश को फिलहाल छह माह के लिए स्थगित कर दिया है. विभाग ने 1 जून 2026 को जारी उस आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है, जिसके तहत सहायक गोदाम प्रबंधकों की नियुक्ति होने तक बीएसओ को अपने नियमित कार्यों के साथ झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के गोदामों का संचालन भी करना था. विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इस व्यवस्था पर विभिन्न…

Read More

सरायकेला: रथ मेला की चहल- पहल के बीच बुधवार रात करीब 8:30 बजे सरायकेला थाना क्षेत्र में हुई दो अलग- अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए. इनमें दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया. दोनों हादसों के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपने गश्ती वाहन से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. घायलों की पहचान ईटाकुदर निवासी रौशन पूर्ति (18 वर्ष), सिजुडीह निवासी दीपक देवगम (18 वर्ष) और जगतपुर निवासी सूरज सिंह बानरा (35 वर्ष) के रूप में हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद…

Read More

गिरिडीह: शहर के भंडारीडीह इलाके में सड़क पर हुए एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. गड्ढे का पानी उछलने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया. आरोप है कि कार सवार कुछ लोगों ने परिवार के साथ मारपीट की, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और एक युवती को जबरन कार में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया. हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से युवती को सुरक्षित बचा लिया गया. जानकारी के अनुसार, एक महिला अपने बेटे और बेटी के साथ सड़क से गुजर रही थीं. इसी दौरान तेज रफ्तार से आई एक कार गड्ढे…

Read More

रांची: झारखंड अब विमानन शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है. राज्य सरकार की पहल पर पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग (AME) संस्थान और एयर होस्टेस प्रशिक्षण कार्यक्रम जल्द शुरू होने जा रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नवंबर में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर इन पाठ्यक्रमों का औपचारिक शुभारंभ करेंगे. झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट ने एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के संचालन के लिए दिल्ली की संस्था वेन्योर के साथ एमओयू किया है. वहीं एयर होस्टेस प्रशिक्षण के लिए एआईएसईसीटी लिमिटेड, भोपाल के साथ करार किया गया है. दोनों पाठ्यक्रम धनबाद स्थित…

Read More

रांची: झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने मंगलवार को राज्यभर के 73 कनीय अभियंताओं (असैनिक) और 4 कनीय अभियंताओं (यांत्रिक) का बड़े पैमाने पर तबादला कर दिया है. विभाग के अवर सचिव रंजीव कुमार चौधरी द्वारा 21 जुलाई 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार सभी स्थानांतरित अभियंताओं को 15 दिनों के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. हालांकि विभाग के इस तबादला आदेश में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे महकमे में चर्चा छेड़ दी है. पटमदा प्रशाखा में पदस्थापित कनीय अभियंता डोमन रजक का तबादला गिरिडीह प्रमंडल के…

Read More

रांची: जलवायु परिवर्तन, न्यायपूर्ण ऊर्जा संक्रमण और हरित भविष्य जैसे गंभीर विषयों पर मंथन के बीच सरायकेला की विश्वविख्यात छऊ नृत्य ने रांची में आयोजित “सारथी जलवायु अखाड़ा. रेजिलियेंट झारखंड समिट-2026” में अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया. ऑड्रे हाउस में आयोजित इस सम्मेलन में जहां विशेषज्ञों ने जलवायु संकट के समाधान पर विचार-विमर्श किया, वहीं राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. जलवायु परिवर्तन और हरित विकास पर हुआ व्यापक मंथन सम्मेलन में नीति-निर्माताओं, जनप्रतिनिधियों, पर्यावरण…

Read More

जामताड़ा: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के बैनर तले बुधवार देर शाम जामताड़ा के इंदिरा चौक पर छात्र हितों, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और लोकतांत्रिक अधिकारों के समर्थन में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध- प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजाराम उर्फ मनतोष कुमार महतो ने किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजाराम उर्फ मनतोष कुमार महतो ने कहा कि देशभर के लाखों छात्र-युवा निष्पक्ष परीक्षा और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि NEET…

Read More

जामताड़ा: भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत 09 जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची के 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. इस उपलब्धि पर बुधवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ (BLO) एवं सुपरवाइजरों को सम्मानित किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अनंत कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन सुपरवाइजर और सात बीएलओ को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया. सम्मानित सुपरवाइजरों में पोम्पा माझी, शिशु धीबर (नारायणपुर प्रखंड) तथा बिरेन चंद्र मुर्मू…

Read More

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात तड़ीपार अपराधी एवं कथित ड्रग्स तस्कर मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड़ समेत उसके गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार कर हत्या की एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देशी पिस्टल, अतिरिक्त मैगजीन, सात जिंदा कारतूस तथा एक फायर किया हुआ खोखा बरामद किया है. सिटी एसपी ललित मीणा ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 21 जुलाई को वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि गरीब नवाज कॉलोनी के समीप खरकई नदी पर बने रेलवे पुल के…

Read More

जामताड़ा: सदर अस्पताल में प्रसूता रीना देवी की मौत के बाद हुए विवाद और तोड़फोड़ की घटना को लेकर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने बुधवार को अपने जामताड़ा स्थित आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता कर भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल की घटना को राजनीतिक रंग देकर जिले का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई. साथ ही उन्होंने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से बातचीत कर पूरे मामले का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने की बात कही. फुरकान अंसारी ने बताया कि घटना के समय वह जामताड़ा में मौजूद नहीं थे और इसकी जानकारी उन्हें समाचार माध्यमों से…

Read More