Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा: मिहिजाम के अंबेडकर नगर स्थित जनजातीय संध्या इंटर कॉलेज का शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) चार्ल्स हेंब्रम ने भौतिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने महाविद्यालय की भूमि, भवन, विभिन्न कक्षाओं, प्रयोगशालाओं तथा प्रशासनिक पंजिकाओं (रजिस्टरों) का गहन निरीक्षण किया. मालूम हो कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जनजातीय संध्या इंटर कॉलेज को शिक्षण गतिविधियों के संचालन के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जाता है. इसी के तहत यह निरीक्षण किया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि महाविद्यालय अनुदान से संबंधित निर्धारित मानकों का पालन कर रहा है या नहीं. निरीक्षण के बाद डीईओ चार्ल्स हेंब्रम ने बताया…

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में एनएच-75 रांची- चाईबासा मार्ग स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में गुरुवार देर रात बड़ी चोरी की वारदात हुई. अज्ञात बदमाश शोरूम में सेंध लगाकर महंगे स्मार्टफोन. आईफोन. लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर फरार हो गए. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. हालांकि चोरी गए सामान का अंतिम आकलन किया जा रहा है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाश शोरूम के ऊपरी हिस्से में बने वेंटिलेटर को तोड़कर अंदर घुसे. इसके बाद लोहे की ग्रिल और शटर को औजारों की मदद से…

Read More

सरायकेला: झारखंड के लिए गौरव की बात है कि सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड के कृष्णापुर गांव निवासी आशीष कुमार दास को देश की अग्रणी आईटी कंपनी इंफोसिस का अगला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एवं प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया गया है. कंपनी के अनुसार वे 1 अप्रैल 2027 से यह जिम्मेदारी संभालेंगे. हालांकि उनकी नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के बाद प्रभावी होगी. आशीष कुमार दास पिछले 30 वर्षों से अधिक समय से इंफोसिस से जुड़े हैं और वर्तमान में कंपनी में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एवं ग्लोबल बिजनेस पोर्टफोलियो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने कंपनी के…

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सारंडियापोस के पास शुक्रवार सुबह नाले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान सारंडियापोस गांव निवासी कानुराम टोपनो के रूप में हुई है. शव नाले के पानी में पेट के बल पड़ा मिला. घटना की सूचना मिलने के बाद सोनुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. परिजनों ने बताया कि कानुराम टोपनो बुधवार शाम भारी बारिश के बाद मछली पकड़ने के लिए…

Read More

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट सब्जी मार्केट में एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने और विरोध करने पर फायरिंग करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में तीन रंगदारों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से दो देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक खोखा और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है. सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 18 जुलाई की शाम टिनप्लेट सब्जी मार्केट में एक व्यापारी से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी…

Read More

जमशेदपुर: बिरसानगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है. साधुडेरा स्थित लाल स्कूल के समीप अज्ञात चोर ने एक मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया. पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार आलोक दास अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक. जिसका नंबर JH05 AN 6714 है. लाल स्कूल के पास खड़ी कर किसी काम से गए थे. कुछ देर बाद लौटने पर उनकी बाइक वहां से गायब मिली. काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का…

Read More

सरायकेला: आम लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए सरायकेला थाना पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की सहायता से चार गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया. अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर सभी लोगों ने सरायकेला पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मोबाइल गुम होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रत्येक मामले का गंभीरता से…

Read More

जामताड़ा: शहर के प्रमुख आस्था केंद्र रक्षा काली मंदिर के आसपास स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो गई है. मंदिर के समीप से गुजरने वाली नाली, जिसमें कायस्थ पाड़ा बाजार और राजबाड़ी क्षेत्र का गंदा पानी बहता है, लंबे समय से साफ नहीं की गई है. सफाई के अभाव में नाली में कचरा जमा हो गया है और उसके ऊपर घनी झाड़ियां उग आई हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत की उदासीनता के कारण समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है. रक्षा काली मंदिर के समीप स्थित डीएन हाई स्कूल के निदेशक प्रदीप कुमार भैया ने…

Read More

आदित्यपुर: स्थित मेडिट्रीना अस्पताल के आईसीयू (ICU) वार्ड में शुक्रवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा- तफरी मच गई. आग की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और समय रहते सभी मरीजों को सुरक्षित वार्डों में स्थानांतरित कर दिया. त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया. अस्पताल के स्थानीय प्रमुख राजीव पिल्लई ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. आग लगते ही अस्पताल कर्मियों ने सबसे पहले आईसीयू में भर्ती मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया और अग्निशमन उपकरणों की मदद से…

Read More

सरायकेला: जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत आदर्श नगर निवासी रंजीत राय ने बिल्डर संजय महंती पर गुंडागर्दी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए आरआईटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर सुरक्षा की मांग की है. रंजीत राय ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि 13 जुलाई 2026 की शाम जब वह अपने घर के गेट पर खड़े थे, तभी संजय महंती अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी. शिकायतकर्ता का कहना है…

Read More