Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला: नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सह झारखंड मुक्ति मोर्चा साहित्य एवं संस्कृति मोर्चा के जिला अध्यक्ष तथा छऊ कलाकार अविनाश कवि ने राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र को लेकर बड़ा और उम्मीद जगाने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित राजकीय छऊ प्रोजेक्ट का सपना अब जल्द साकार होने की उम्मीद है. जिला प्रशासन और राज्य सरकार के स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा इस दिशा में सकारात्मक और ठोस आश्वासन मिला है. अविनाश कवि ने कहा कि राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि हजारों छऊ कलाकारों के भविष्य,…

Read More

रांची: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिलने की खबर है. सूत्रों के अनुसार. भाकपा (माओवादी) का एक करोड़ रुपये का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा को सीआरपीएफ की 209 कोबरा बटालियन ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके साथ माओवादी संगठन से जुड़े मोछू और गौरव हांसदा को भी गिरफ्तार किए जाने की सूचना है. हालांकि. तीनों की गिरफ्तारी को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई. बताया जा रहा है कि यह…

Read More

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी ने मंगलवार को जांच का दायरा और तेज कर दिया. आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से आठ घंटे से अधिक समय तक मैराथन पूछताछ की गई. इसी दौरान जांच एजेंसी ने उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया, ताकि जांच पूरी होने से पहले वे बिना अनुमति देश से बाहर नहीं जा सकें. सूत्रों के अनुसार, सीआईडी अधिकारियों ने ख्यांगते से उनके कार्यकाल के दौरान हुई भर्ती प्रक्रियाओं, प्रशासनिक निर्णयों, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से पूछताछ की. जांच…

Read More

जामताड़ा: श्रावण मास और श्रावणी मेला-2026 के मद्देनज़र जामताड़ा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि- व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह ने मंगलवार को जिला नियंत्रण कक्ष एवं डायल-112 का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने प्राप्त शिकायतों और सूचनाओं पर की गई कार्रवाई की भी जानकारी ली. एसपी ने निर्देश दिया कि श्रावणी…

Read More

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है. इसी कड़ी में मंगलवार को सीआईडी मुख्यालय में आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से कई घंटे तक मैराथन पूछताछ की गई. जांच अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया, निर्णय लेने की प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर उनसे विस्तार से सवाल- जवाब किए. सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान सीआईडी ने अब तक जुटाए गए दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर कई अहम सवाल पूछे. जांच एजेंसी भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तथ्यों का मिलान कर पूरे मामले की परत-दर-परत जांच कर रही…

Read More

बोकारो: जिले में रिक्त होमगार्ड और चौकीदार पदों पर स्थानीय युवाओं की बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया. युवाओं ने डीसी कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना देते हुए नारेबाजी की और जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई. आंदोलन को उस समय और बल मिला जब डुमरी विधायक जयराम महतो धरनास्थल पहुंचे और युवाओं के साथ जमीन पर बैठकर उनके आंदोलन का समर्थन किया. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 की होमगार्ड बहाली में दूसरे जिलों के अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई, जबकि बोकारो…

Read More

जामताड़ा: समाजसेवा और मानव कल्याण की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से विद्यासागर स्मृति रक्षा समिति के तत्वावधान में पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 135वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार 29 जुलाई को करमाटांड़ स्थित नंदन कानन परिसर में सुबह 9 बजे से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में रक्तदाताओं के पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच, रक्त संग्रह, स्वयंसेवकों की तैनाती, स्वागत व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों की विस्तार से समीक्षा…

Read More

जामताड़ा: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, जेरुआ के प्रधानाध्यापक मोला अंसारी पर पहली कक्षा में पढ़ने वाली छह वर्षीय छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगा है. पीड़िता के पिता की शिकायत पर नारायणपुर थाना में कांड संख्या 128/26 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी शिक्षक फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पीड़िता के पिता द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, सोमवार को उनकी पुत्री रोज की तरह विद्यालय पढ़ने गई थी. आरोप…

Read More

सरायकेला: सावन माह की धार्मिक आस्था के बीच नव युवक कांवरिया संघ, तोडंगडीह (कुचाई) के तत्वावधान में मंगलवार को 35 कांवरियों का जत्था बाबा वैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ. पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल के बीच ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से वातावरण शिवमय हो उठा. जत्थे का नेतृत्व लखींद्र महतो कर रहे हैं. रवाना होने से पूर्व कुचाई थाना परिसर स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर एवं दुर्गा मंदिर में विशेष पूजा- अर्चना की गई. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और मां दुर्गा से यात्रा की सफलता, क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की. पूजा…

Read More

गम्हरिया: प्रखंड के दुग्धा पंचायत अंतर्गत रामजीवनपुर गांव में निर्माणाधीन सड़क को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. सड़क निर्माण के मुद्दे पर ग्रामीण अब दो गुटों में बंट गए हैं. एक पक्ष जहां सड़क निर्माण का विरोध कर रहा है, वहीं दूसरे पक्ष ने सड़क निर्माण के समर्थन में मोर्चा खोल दिया है. दोनों पक्ष अपने- अपने दावों के समर्थन में तर्क और दस्तावेज पेश कर रहे हैं. सोमवार को पहले पक्ष के ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर सड़क निर्माण का विरोध करते हुए आरोप लगाया था कि सड़क बनने से वर्षों पुराना नाला अवरुद्ध हो जाएगा, जिससे…

Read More