Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा: मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के कानगोई स्थित करीब 80 वर्ष पुराने विश्वकर्मा मंदिर का अब कायाकल्प होगा. मंगलवार को मंदिर परिसर में आयोजित खिचड़ी भोग कार्यक्रम के बाद विश्वकर्मा समाज की बैठक में सर्वसम्मति से जर्जर मंदिर भवन को नए और भव्य स्वरूप में पुनर्निर्मित करने का निर्णय लिया गया. इस महत्वाकांक्षी योजना को जनसहयोग से पूरा किया जाएगा. बैठक में बताया गया कि वर्ष 1951 में स्थापित यह मंदिर वर्षों से क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है. समय के साथ मंदिर भवन जर्जर हो गया है और लगातार मरम्मत की आवश्यकता पड़ रही है. इसे…

Read More

सरायकेला: जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतिष्ठित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना-कप अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है. मंगलवार को बिरसा स्टेडियम, सरायकेला में खेले गए मुकाबले में सुमित एफसी सीनी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ट्रिपल ए हरिहरपुर को 2-1 से शिकस्त दी. इस जीत के साथ सुमित एफसी ने लगातार चौथी जीत दर्ज करते हुए सुपर-5 में अपना स्थान पक्का कर लिया. वह सुपर-5 में पहुंचने वाली लीग की दूसरी टीम बन गई. जीत के सबसे बड़े नायक सुरसिंह सामद रहे. उन्होंने मैच में दो शानदार गोल दागकर विरोधी टीम की उम्मीदों पर…

Read More

जमशेदपुर: ‘जाको राखे साईंया, मार सके न कोय’… यह कहावत मंगलवार को सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव पर हुए सड़क हादसे में चरितार्थ होती नजर आई. जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन चालक चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच निकला. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का…

Read More

जामताड़ा: करीब 13 वर्षों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे एक लाल वारंटी को मिहिजाम पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में आरोपी को दबोचने के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि मिहिजाम थाना कांड संख्या 80/2012 का नामजद लाल वारंटी राजेश शर्मा, पिता- मुकेश शर्मा, निवासी न्यू कॉलोनी, पोखर तल्ला, मिहिजाम लंबे समय से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी. सटीक सूचना मिलने पर पुलिस…

Read More

सरायकेला: जिले में राशन व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने मंगलवार को आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि पात्र लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, जबकि अपात्र लोगों को किसी भी कीमत पर सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने दिया जाएगा. उन्होंने लंबित राशन वितरण कार्य अगले दो दिनों के भीतर हर हाल में पूरा करने का अल्टीमेटम दिया. समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, आयुष्मान भारत योजना, दाल- भात योजना,…

Read More

आदित्यपुर: ब्राउन शुगर तस्करी को लेकर पिछले कुछ समय से आलोचनाओं का सामना कर रही आदित्यपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को ऐसी कार्रवाई की, जिसने न सिर्फ आलोचकों को जवाब दिया, बल्कि कोल्हान में ड्रग्स के खिलाफ अभियान का नया रिकॉर्ड भी कायम कर दिया. सरायकेला- खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देशन में सोमवार से बेहद गोपनीय तरीके से चलाए गए अभियान में आदित्यपुर पुलिस ने मुस्लिम बस्ती और राम मड़ैया बस्ती में एक साथ दबिश देकर ब्राउन शुगर तस्करी से जुड़ी अब तक की सबसे बड़ी नकद बरामदगी की. पुलिस ने कुख्यात ब्राउन शुगर तस्कर एवं फरार…

Read More

जामताड़ा: श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने 29 जुलाई से 29 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन तीन जोड़ी 12-कोच मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है. इन विशेष ट्रेनों के परिचालन से जसीडीह, आसनसोल, मोहनपुर और दुमका के बीच यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी. जामताड़ा स्टेशन पर इन ट्रेनों के ठहराव से जिले के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा. रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 03549 मोहनपुर–जसीडीह मेमू पैसेंजर स्पेशल…

Read More

राजनगर:  सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत जुमाल पंचायत के जुमाल गांव में सोमवार को वज्रपात की दर्दनाक घटना में 58 वर्षीय अविवाहित महिला गोरा मुर्मू की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, गोरा मुर्मू सोमवार को खेत में धान रोपाई का कार्य कर रही थीं. इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिर गई. वज्रपात की चपेट में आने से वह खेत में ही गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गईं. घटना…

Read More

जमशेदपुर: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह आगामी 7 अगस्त को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगा. दो दिवसीय इस समारोह में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएच.डी. के 1600 से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे. विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस वर्ष 34 पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी. वहीं शैक्षणिक सत्र 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 40 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 40 विद्यार्थियों को रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा 36 शोधार्थियों को पीएच.डी. की उपाधि दी जाएगी. दीक्षांत समारोह…

Read More

सरायकेला- खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर आदित्यपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को ब्राउन शुगर तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राम मड़ैया बस्ती, मुस्लिम बस्ती समेत विभिन्न इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ब्राउन शुगर बिक्री से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 7 लाख 59 हजार 650 रुपये नकद और 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए. एसपी मनोज स्वर्गियारी के अनुसार छापेमारी के दौरान ब्राउन शुगर के पूर्व…

Read More