- Lohardaga Ravan Dahan लोहरदगा: कैरो में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ दशहरा पर्व, रावण दहन और मूर्ति विसर्जन के साथ हुआ समापन
- Tiruldih History of Martyrdom तिरुलडीह: तिरुलडीह गोलीकांड: दो युवाओं की शहादत से इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई 21 अक्टूबर की तारीख
- Lohardaga Traditional Jatra Cultural Festival लोहरदगा: मन्हो गांव के पारंपरिक जतरा में बोले सांसद सुखदेव भगत, जतरा आदिवासियों की सांस्कृतिक विरासत
- Saraikela- Kharswan SP Manoj Swargiary arrived in Kandra to review the preparations कांड्रा: बुधवार को भव्य आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन, तैयारियों का जायजा लेने कांड्रा पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी
- Chandil Kamargora Dussehra Celebration चांडिल: कपाली के कमारगोड़ा में कल होगा भव्य रावण दहन, तैयारियां अंतिम चरण में
- Jamtara Accessible Railway Station जामताड़ा: जामताड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 पर भी मिलेगी लिफ्ट की सुविधा, निर्माण कार्य शुरू
- Saraikela Crime News सरायकेला: दशहरे के दिन खूनी रिश्ते का अंत, बेटे के धारदार हथियार से हमले में पिता की मौत, आरोपी फरार
- Lohardaga Durga Puja लोहरदगा: महानवमी पर पूजा पंडालों में पहुंचे जिप अध्यक्ष सुखदेव उरांव, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील
Author: Team India News Viral
आदित्यपुर: पत्रकार सुनील गुप्ता और उनके पुत्र अनुराग गुप्ता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में गुरुवार देर शाम बड़ा घटनाक्रम सामने आया. जिला मुख्यालय में आयोजित क्राइम मीटिंग के बाद सरायकेला- खरसावां की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी सिंह के नेतृत्व में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें मामले के चारों आरोपी प्रकाश कुमार यादव, दिनेश यादव, नीरज यादव और बबलू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. गौरतलब है कि बीते रविवार को पत्रकार सुनील गुप्ता और उनके पुत्र अनुराग गुप्ता पर पड़ोस…
सरायकेला: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग के सर्विस रोड पर जयप्रकाश उद्यान टीओपी के समीप वर्षों से खड़े एक ट्रक को आखिरकार प्रशासन ने हटा दिया है. यह कार्रवाई तब हुई जब इंडिया न्यूज़ वायरल बिहार-झारखंड ने संभावित हादसे से जुड़ी इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया. खबर प्रकाशित होते ही प्रशासनिक महकमा हरकत में आया और चंद घंटों के भीतर जेआरडीसीएल (JRDCL) की क्रेन की मदद से ट्रक को सर्विस रोड से हटाकर जयप्रकाश उद्यान टीओपी के समीप सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया गया. देखिए हमारी खबर जिसपर प्रशासन ने संज्ञान लिया 👇 https://indianewsviral.co.in/tata-kandra-road-accident-risk/ उल्लेखनीय…
जामताड़ा: जिले के सतसाल स्थित साहिबगंज बाईपास मोड़ के समीप गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई. तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चालक वाहन से गिरकर कंटेनर के नीचे आ गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रैक्टर चालक का सिर कंटेनर के चक्के के नीचे कुचल गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान उमेश महतो के रूप में हुई है. हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. दुर्घटना की…
DESK चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत अब आप अपने मोबाइल से बेहद आसानी से यह जान सकते हैं कि आपका नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैप हुआ है या नहीं. इसके लिए आपको सिर्फ कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे. ऐसे करें ऑनलाइन जांच 1. सबसे पहले नीचे दिए गए आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें. 2. लिंक खुलने के बाद अपना District (जिला) सेलेक्ट करें. 3. इसके बाद AC यानी Assembly Constituency (विधानसभा क्षेत्र) चुनें. 4. फिर PART यानी अपना बूथ नंबर सेलेक्ट करें. 5. अब स्क्रीन पर दिख रहा…
जमशेदपुर: अनमैप्ड वोटर लिस्ट जारी होने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता सरफराज हुसैन और पूर्वी सिंहभूम जिला संगठन सचिव नसीर खान ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जेएच तारापुर, मदरसा फैजुल उलूम, शास्त्रीनगर, रानीकुदर, डीबीएमएस और आंध्रा एसोसिएशन समेत कई बूथों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान कई बूथों पर बीएलओ अनुपस्थित पाए गए, जिस पर झामुमो नेताओं ने नाराजगी जताई. उन्होंने संबंधित अधिकारियों और बीएलओ से संपर्क कर तत्काल बूथ पर पहुंचने का निर्देश दिया. नेताओं ने स्थानीय लोगों से मिलकर अनमैप्ड वोटर लिस्ट की जानकारी दी और मतदाताओं को…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित कोल्ड स्टोरेज के समीप रविवार दोपहर एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. मृतक की पहचान संतोष उर्फ राजू पगला के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार वह बिष्टुपुर इलाके में कूड़ा चुनकर अपना जीवन यापन करता था और लंबे समय से क्षेत्र में रह रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संतोष अचानक सड़क किनारे गिर पड़ा. आसपास मौजूद लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना…
गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बुरुडीह पंचायत के कांकी गांव निवासी भृगुरामसिंह सरदार को शुक्रवार रात सांप ने डंस लिया. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. बताया गया कि भृगुराम सिंह सरदार श्राद्ध कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में सांप ने उनके दाहिने पैर में डंस लिया. घटना के तुरंत बाद परिजनों ने इलाज के लिए एंबुलेंस सेवा से संपर्क किया. हालांकि कांड्रा पंचायत में तैनात 108 एंबुलेंस पिछले लगभग एक सप्ताह से खराब पड़ी हुई है, जिसके कारण समय पर स्थानीय एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी. बाद…
चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड अंतर्गत सोनापोस पंचायत क्षेत्र में कई चापाकल और सोलर चालित जलमीनार वर्षों से खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गर्मी के मौसम में पेयजल संकट गहराने के बावजूद विभाग और स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के कारण अब तक इनकी मरम्मत नहीं हो सकी है. जानकारी के अनुसार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा अन्य क्षेत्रों में खराब चापाकलों की मरम्मत का अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन प्रखंड मुख्यालय से सटे सोनापोस गांव में कई जलस्रोत लंबे समय से बंद पड़े…
जामताड़ा: विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भैयाडीह गांव निवासी मजदूर रामदुलाल पंडित की तेलंगाना में हुई दर्दनाक मौत के बाद उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया मानवीय संवेदना और प्रशासनिक समन्वय की मिसाल बन गई. आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए यह सफर बेहद कठिन था, लेकिन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के हस्तक्षेप के बाद परिजनों को बड़ी राहत मिली. जानकारी के अनुसार रामदुलाल पंडित तेलंगाना में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे. बीते 15 मई को काम के दौरान गिरने से उन्हें गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद उनकी…
सरायकेला: अनुमंडल को नए पुलिस नेतृत्व के रूप में गुरुवार को नया एसडीपीओ मिल गया. अनुभव भारद्वाज ने पदभार ग्रहण करते ही साफ संकेत दे दिया कि अब क्षेत्र में अपराध, नशा कारोबार और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस और अधिक सख्त कार्रवाई करेगी. पदभार संभालने के बाद नए एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल, पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना तथा ब्राउन शुगर के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना है. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि ब्राउन शुगर का कारोबार युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा…