Author: Team India News Viral

रांची: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस और सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स को बड़ी सफलता मिली है. राजधानी रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में झारखंड डीजीपी तादाशा मिश्रा की मौजूदगी में एक साथ 27 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया. सरेंडर करने वाले नक्सलियों में भाकपा माओवादी और जेजेएमपी संगठन के सक्रिय सदस्य शामिल हैं. इन नक्सलियों ने 16 आधुनिक हथियार और 2500 से अधिक जिंदा कारतूस भी सुरक्षा बलों के सामने जमा किए. पुलिस के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर जवानों की हत्या, पुलिस मुठभेड़, लेवी वसूली, विस्फोट, आगजनी और हथियारबंद हमलों समेत…

Read More

जामताड़ा: प्रखंड के दक्षिणबहाल पंचायत अंतर्गत नावाडीह गांव के ग्रामीणों ने जनगणना 2026 के मैपिंग कार्य में कथित गड़बड़ी को लेकर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में गांव के सौ से अधिक ग्रामीण शामिल हुए और प्रशासन से जल्द सुधार की मांग की. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में मनोज मंडल, बापी दास, एजाज खान, समीम खान, मोबीन खान, संजय दास, मनोज दास और शमशेर खान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के मैपिंग कार्य में गंभीर त्रुटि की गई है, जिससे भविष्य में प्रशासनिक और सरकारी योजनाओं से जुड़ी…

Read More

सरायकेला: नगर पंचायत क्षेत्र इन दिनों भीषण गर्मी, बदहाल बिजली व्यवस्था और गहराते जल संकट की दोहरी मार झेल रहा है. 43 डिग्री तापमान में जहां लोग राहत की उम्मीद कर रहे हैं, वहीं बिजली विभाग और नगर पंचायत की लापरवाही ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. हालत यह है कि लोग बूंद-बूंद पानी और सही वोल्टेज वाली बिजली के लिए तरस रहे हैं. नगर पंचायत क्षेत्र के कई वार्डों में पिछले कई दिनों से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है. लोगों का कहना है कि बिजली तो आती है, लेकिन वोल्टेज इतना कम रहता है…

Read More

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गुरुद्वारा रोड स्थित कालीघाट और भैंस घाट के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया. शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह कुछ लोग घाट की ओर गए थे. इसी दौरान उनकी नजर पानी में संदिग्ध अवस्था में पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी. करीब जाकर देखने पर पता चला कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है. इसके बाद तुरंत मानगो थाना पुलिस को सूचना…

Read More

सरायकेला: जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में अवैध महुआ चुलाई शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग द्वारा की गई हालिया छापेमारी के बाद विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं. उत्पाद विभाग ने खोखरोडीह, जड़ियाडीह, चाकुलिया और हमसदा टोला में छापेमारी कर पांच अवैध शराब अड्डों को ध्वस्त करने, करीब 1000 किलो जावा महुआ नष्ट करने और 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद करने का दावा किया है. हालांकि इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है कि जिन गांवों में वर्षों से खुलेआम महुआ चुलाई शराब का कारोबार चल रहा था, वहां…

Read More

जामताड़ा: आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन के तत्वावधान में जामताड़ा के गांधी मैदान स्थित क्लब हाउस में गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के 70वें जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में देर शाम गुरु पूजन, भव्य सत्संग और भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के सैकड़ों सदस्य शामिल हुए. प्रशिक्षक राजेंद्र गोराई के नेतृत्व में महिला एवं पुरुष साधक भक्ति गीतों और भजनों पर झूमते नजर आए. पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह एवं आस्था के साथ गुरुदेव का जन्मोत्सव मनाया. इस अवसर…

Read More

कांड्रा: सरायकेला- खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलोपदा गांव स्थित अमलगम स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के मुख्य गेट को गुरुवार सुबह से कालिंदी परिवारों ने जाम कर दिया. प्रदर्शनकारी महिलाएं, पुरुष और छोटे बच्चों के साथ कंपनी गेट पर धरने पर बैठ गए हैं. प्रदर्शन कर रहे कालिंदी परिवारों का आरोप है कि वर्ष 2003 में कंपनी स्थापना के लिए उनकी जमीन ली गई थी. उस समय प्रभावित परिवारों को रोजगार देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक सभी परिवारों को नौकरी नहीं मिल सकी है. आंदोलनकारियों का कहना है कि पिछले 13 वर्षों से वे…

Read More

जमशेदपुर: टाटा स्टील सिक्योरिटी ने चोरी रोकने के अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से बड़ी मात्रा में चोरी की गैर-लौह धातु सामग्री बरामद की गई है. जानकारी के अनुसार 13 मई की देर रात करीब 2:14 बजे विशेष सूचना के आधार पर टाटा स्टील सिक्योरिटी टीम ने आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी और अभियान चलाया. इसी दौरान पीछा कर बिष्टुपुर पार्वती घाट निवासी 20 वर्षीय किशन सरदार को पकड़ा गया. सुरक्षा टीम ने उसके पास से कुल 89 किलो गैर-लौह सामग्री बरामद की, जिसमें करीब 27 किलो तांबा…

Read More

जमशेदपुर: टाटानगर रेल यार्ड क्षेत्र में मंगलवार देर रात तेंदुआ दिखने की सूचना से कर्मचारियों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यार्ड परिसर के पास झाड़ियों के बीच एक तेंदुआ जैसा जंगली जानवर घूमता नजर आया. सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई. पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और कर्मचारियों को अकेले आने-जाने से बचने की सलाह दी गई है. बताया जा रहा है कि देर रात यार्ड के एक हिस्से में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों ने झाड़ियों के पास हलचल देखी. ध्यान से देखने…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत करनडीह स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल (LBSM) कॉलेज में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यूजी सेमेस्टर-6 की फाइनल परीक्षा देकर बाहर निकल रही एक छात्रा करंट की चपेट में आ गई. छात्रा की पहचान गम्हरिया निवासी पूजा मंडल के रूप में हुई है. घटना के बाद उसे तत्काल खासमहल स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम क्षेत्र में हुई तेज बारिश के कारण कॉलेज परिसर और सभागार के आसपास जलजमाव हो गया था. परीक्षा समाप्त होने के बाद पूजा…

Read More