DESK चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत अब आप अपने मोबाइल से बेहद आसानी से यह जान सकते हैं कि आपका नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैप हुआ है या नहीं. इसके लिए आपको सिर्फ कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे.

ऐसे करें ऑनलाइन जांच
1. सबसे पहले नीचे दिए गए आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें.
2. लिंक खुलने के बाद अपना District (जिला) सेलेक्ट करें.
3. इसके बाद AC यानी Assembly Constituency (विधानसभा क्षेत्र) चुनें.
4. फिर PART यानी अपना बूथ नंबर सेलेक्ट करें.
5. अब स्क्रीन पर दिख रहा CAPTCHA भरें.
6. इसके बाद VIEW PDF या DOWNLOAD PDF पर क्लिक करें.
कैसे समझें आपका मैपिंग हुआ है या नहीं
अगर PDF सूची में आपका नाम दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि अभी आपके नाम का मैपिंग होना बाकी है. ऐसी स्थिति में तुरंत अपने BLO (Booth Level Officer) से संपर्क करें और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराएं. अगर सूची में आपका नाम नहीं दिखाई देता है, तो इसका अर्थ है कि आपका मैपिंग पहले ही पूरा हो चुका है.
अभी करें जांच
मतदाता सूची से जुड़ी यह प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण है. इसलिए देर न करें और अभी अपने मोबाइल से जांच कर सुनिश्चित करें कि आपका नाम सही तरीके से मैप हुआ है या नहीं. इससे भविष्य में मतदान से जुड़ी किसी भी परेशानी से बचा जा सकता है.
नीचे दिए लिंक को क्लिक कर जांच सकते हैं आपका मैपिंग हुआ है कि नहीं
https://ceojh.jharkhand.gov.in/mrollpdf1/aceng1.aspx



