Author: Team India News Viral

रांची: झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (प्राथमिक शिक्षा निदेशालय) की ओर से सहायक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया गया है. इस संबंध में उप निदेशक प्राथमिक शिक्षा नीलम आईलीन टोप्पो द्वारा सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों को पत्र भेजा गया है. जारी पत्र के अनुसार झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के तहत इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5) और स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) के रिक्त पदों के विरुद्ध अनारक्षित अभ्यर्थियों की सूची और फोल्डर उपलब्ध कराए गए…

Read More

चांडिल Vikash Thakur अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड के हाड़ात गांव में शनिवार तड़के जंगली हाथी ने भारी तबाही मचाते हुए एक ही परिवार पर हमला कर दिया. इस दर्दनाक घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल की रात करीब 3 बजे गांव में घुसे जंगली हाथी ने घर पर हमला कर दिया. हमले में चाइना देवी (35 वर्ष) और उनकी 13 वर्षीय पुत्री अमिता की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं परिवार के मुखिया मोहनलाल महतो (72 वर्ष) और सांतुला देवी (70 वर्ष) गंभीर…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal मारवाड़ी युवा मंच की जामताड़ा शाखा के सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार रात गांधी मैदान के समीप स्थित मंच भवन में संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुई. निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जतिन परसुरामका को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके बाद अध्यक्ष जतिन परसुरामका ने अभिषेक डोकानिया को सचिव और सूरज अग्रवाल को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई. साथ ही कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने भी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली. नवनियुक्त अध्यक्ष जतिन परसुरामका ने…

Read More

सरायकेला/ Chief Editor जिले के शिक्षा विभाग में इन दिनों शिक्षा कम और “छवि सुधार” ज्यादा पढ़ाया जा रहा है. जैसे ही कथित भ्रष्टाचार से जुड़ी खबरें इंडिया न्यूज़ वायरल में सामने आईं, विभाग में अचानक सक्रियता का स्तर इतना बढ़ गया मानो सालों से सोया सिस्टम एक ही झटके में जाग गया हो. फर्क सिर्फ इतना है कि यह जागरूकता छात्रों के लिए नहीं, बल्कि खबरों के लिए दिख रही है. कहा जा रहा है कि अब विभाग में एक नई “विशेष कक्षा” शुरू हो चुकी है विषय है “खबर से कैसे निपटें”. इस कक्षा में किताबों से ज्यादा…

Read More

खूंटी: जिले के रेमता डैम में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सुरक्षा में तैनात विशेष शाखा के आरक्षी ओंकार नाथ के इकलौते 18 वर्षीय बेटे विवेक राज की डूबने से मौत हो गई. रांची के गांधीनगर निवासी विवेक राज जेईई मेन्स की तैयारी कर रहा था. उसने परिवार को लाइब्रेरी जाने की बात कही थी, लेकिन वह अपने फुफेरे भाई अक्षय राज और दोस्तों कार्तिक कुमार व सक्षम सौरभ के साथ बाइक से रेमता डैम घूमने चला गया. सुबह करीब 11 बजे चारों युवक डैम पहुंचे. डैम किनारे बैठकर खाना…

Read More

जमशेदपुर/ Varun Kumar टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत जेमको मछुआ बस्ती में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. शनिवार देर रात हुई चापड़बाजी की घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज टीएमएच में चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात बस्ती में डीजे बजाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने पहुंचकर बंद करा दिया था. आरोप है कि मनोज नाग के परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया. बताया जा रहा है कि देर रात बबलू मछुआ, व्यंकटेश नायडू, रिंघु मछुआ और कृष्णा मछुआ…

Read More

जमशेदपुर: कदमा की सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था सेवाव्रती नील संघ क्लब एवं फिट एंड जॉय की ओर से बांग्ला नववर्ष के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में समाजसेवी इंद्रजीत घोष, सामाजिक व सांस्कृतिक कर्मी पूरबी घोष तथा आदित्यपुर नगर निगम की ब्रांड एम्बेसडर तनुश्री बोस बतौर अतिथि उपस्थित रहीं. कार्यक्रम का शुभारंभ ‘एसो हे बोईशाख एसो एसो..’ गीत से हुआ, जिसने उपस्थित लोगों को बंगाली नववर्ष की शुभकामनाओं के रंग में सराबोर कर दिया. इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अमित माइति ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया. इसके…

Read More

सरायकेला: झारखंड में देर रात जारी बड़े प्रशासनिक फेरबदल में सरायकेला-खरसावां जिले को नई पुलिस कप्तान मिल गई है. 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी निधि द्विवेदी को जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. वे इससे पहले पाकुड़ की एसपी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं. इस नियुक्ति के साथ ही अब सरायकेला-खरसावां की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी एक महिला अधिकारी के हाथों में आ गई है. माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में जिले में सख्त और संवेदनशील पुलिसिंग का संतुलन देखने को मिलेगा. वे जिले की 22वीं एसपी होंगी. पाकुड़ में अपने कार्यकाल के…

Read More

रांची: झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों के तबादला और पदस्थापन की अधिसूचना जारी की है. जारी आदेश के अनुसार यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं. सूची के अनुसार 2013 बैच के आईएएस राजीव रंजन को पूर्वी सिंहभूम का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बनाया गया है. 2014 बैच के संदीप कुमार को लातेहार का डीसी नियुक्त किया गया है. इसी क्रम में 2015 बैच के अनन्य मित्तल को गढ़वा और दिलेश्वर महतो को गुमला का उपायुक्त बनाया गया है. 2016 बैच की मेघा भारद्वाज को…

Read More

रांची: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य में बड़े प्रशासनिक बदलाव करते हुए 42 आईपीएस अधिकारियों का तबादला- पोस्टिंग किया है. इस फेरबदल से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है और कई अहम पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. जारी अधिसूचना के अनुसार, आईपीस मनोज कौशिक को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. पंकज कम्बोज को मानवाधिकार का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है. नरेन्द्र कुमार सिंह को निगरानी- सह- सुरक्षा से स्थानांतरित कर पुलिस महानिरीक्षक, अभियान बनाया गया है, साथ ही उन्हें पलामू…

Read More