Author: Team India News Viral

जमशेदपुर/ Varun Kumar टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 75 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है. 8 अप्रैल 2026 की रात RPF टीम ने संदेह के आधार पर जांच के दौरान चार आरोपियों को पकड़ा. गिरफ्तार तस्करों की पहचान अजय कुमार, रवि कुमार उर्फ बेंगा, मोहित कुमार सिंह और राजा सोनार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार सभी आरोपी पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया क्षेत्र के निवासी हैं और ओडिशा के विभिन्न इलाकों से गांजा लेकर…

Read More

हजारीबाग: जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम्भा गांव में 13 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. इस जघन्य वारदात में मृतका की माँ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. घटना 24 मार्च 2026 की रात की है, जब मंगला जुलूस के दौरान बच्ची अचानक लापता हो गई थी. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला. अगले दिन 25 मार्च की सुबह करीब 8:30 बजे गांव के मध्य विद्यालय के पीछे बांस झाड़ी में बच्ची का शव बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की…

Read More

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र स्थित गौड़ बस्ती के पास मंगलवार को स्वर्णरेखा नदी में डूबने से 15 वर्षीय छात्र की मौत हो गई. मृतक की पहचान आयुष कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार आयुष मंगलवार दोपहर अपने तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था और नदी किनारे पहुंच गया. इसी दौरान नहाने के क्रम में वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. घटना की जानकारी देर से मिलने के कारण काफी देर तक उसकी तलाश नहीं हो सकी. मृतक आयुष कुमार न्यू केबुल टाउन निवासी ललित कुमार शर्मा का इकलौता पुत्र था. वह आरबीपी…

Read More

जमशेदपुर: महिला दिवस के उपलक्ष्य पर जोहार क्लब और सामाजिक व सांस्कृतिक कर्मी पुरबी घोष के संयुक्त प्रयास से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं, क्लबों और समाज से लगभग 40 से 45 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स की डिप्टी कमांडेंट मनीषा पाठक उपस्थित रहीं. वहीं मुख्य वक्ता के रूप में ब्रह्मा कुमारी से जुड़ी जया पांडे ने अपने विचार साझा किए. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा मेहरबाई अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट (रेडिएशन ऑन्कोलॉजी) डॉ. स्नेहा झा भी मौजूद रहीं.…

Read More

चांडिल/ Afroz Mallik अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कपाली ओपी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है. अभियान के तहत गौसनगर इलाके से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल बरामद की गई है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस जब क्षेत्र में गश्त और जांच अभियान चला रही थी, उसी दौरान गौसनगर इलाके में एक मोटरसाइकिल संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिली. जांच करने पर पाया गया कि मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी, जिससे वाहन को लेकर संदेह उत्पन्न हुआ. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया.…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. घटना नई दिल्ली- हावड़ा मेन रेलवे लाइन पर चित्तरंजन और रुपनारायणपुर रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 235/44 के पास हुई. बताया जा रहा है कि कानगोई स्थित जेएमएम कार्यालय के पीछे डाउन रेलवे लाइन पर यह हादसा हुआ. ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय राम टहल की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक कानगोई का निवासी बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal झारखंड नेटबॉल संघ की ओर से विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 15 मार्च 2026 को किया जाएगा. यह ट्रायल रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में सुबह 9 बजे से शुरू होगा. इस चयन ट्रायल के माध्यम से द्वितीय जूनियर नेशनल मिक्स्ड नेटबॉल चैम्पियनशिप. 38वीं जूनियर नेशनल नेटबॉल चैम्पियनशिप. चौथी फास्ट-5 जूनियर नेशनल नेटबॉल चैम्पियनशिप और द्वितीय सीनियर नेशनल मिक्स्ड नेटबॉल चैम्पियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. इन प्रतियोगिताओं में जूनियर वर्ग में 19 वर्ष से कम और सीनियर वर्ग में 18 वर्ष से अधिक आयु के…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड 17 स्थित प्रभात पार्क के निकट एक झोपड़ीनुमा दुकान में शुक्रवार तड़के करीब 4.20 बजे अचानक आग लगने से अफरा- तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि 11 हजार वोल्ट के बिजली तार में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी. घटना की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद नीतू शर्मा मौके पर पहुंचीं और तत्काल इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग तथा आदित्यपुर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग की इस घटना…

Read More

जमशेदपुर: 21 फरवरी को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर लोग अपनी मातृभाषा और संस्कृति की रक्षा का संकल्प लेते हैं. झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति भी अपने गठन काल से इस दिवस को बड़े पैमाने पर आयोजित करती आ रही है और मातृभाषा संरक्षण के लिए आंदोलनरत है. इस वर्ष समिति अपने स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस दिवस को और व्यापक रूप में मना रही है. समिति का कहना है कि क्षेत्रीय भाषाओं में शिक्षा को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश होने के बावजूद झारखंड में बंगला सहित कई भाषाओं का अस्तित्व…

Read More

KANDRA Bipin Varshney औद्योगिक क्षेत्र कांड्रा में बढ़ता प्रदूषण अब सिर्फ इंसानों की सेहत तक सीमित नहीं रहा. इसका असर धार्मिक आस्था से जुड़े प्रतीकों पर भी साफ दिखाई देने लगा है. भगवान भोलेनाथ को अर्पित किए जाने वाले बेलपत्र तक धूल और राख की मोटी परत से ढकते नजर आ रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र की फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं और उड़ती राख वातावरण को लगातार प्रदूषित कर रही है. सुबह और शाम के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं. आसपास के घरों की छतों, दीवारों और पेड़-पौधों पर धूल जमना आम…

Read More