जामताड़ा/ Manish Baranwal डी- स्ट्रेसिंग ब्लॉक के कारण आसनसोल मंडल में रविवार 22 मार्च 2026 को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इंडियन रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले पूरी जानकारी लेकर ही सफर करने की अपील की है.

रेलवे द्वारा ट्रैक की सुरक्षा और मेंटेनेंस के लिए यह “डी-स्ट्रेसिंग ब्लॉक” लिया गया है, ताकि गर्मी के मौसम में पटरियों के फैलाव से होने वाले हादसों को रोका जा सके. इस दौरान आसनसोल मंडल के विभिन्न रूटों पर चलने वाली कुल 21 पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी.
इनमें जसीडीह- दुमका डेमू (73484, 73481), बर्द्धमान- आसनसोल मेमू (63513, 63549, 63511, 63517), आसनसोल- बर्द्धमान मेमू (63512, 63514, 63516), अंडाल- बर्द्धमान आसनसोल- अंडाल मेमू (63550, 63552), आसनसोल–जसीडीह/ जसीडीह- झाझा/झाझा- जसीडीह मेमू (63561, 63565, 63566), अंडाल- जसीडीह/जसीडीह- अंडाल (63545, 63546), झाझा- देवघर/बर्द्धमान- झाझा (63298, 63509, 63510) तथा जसीडीह- बांका/बांका- जसीडीह (63547, 63548) शामिल हैं.
वहीं कुछ अन्य ट्रेनों के परिचालन में भी बदलाव किया गया है. जैसे देवघर- पटना मेमू (63209) अब झाझा से चलेगी, जबकि वास्को द गामा- जसीडीह एक्सप्रेस (17321) मधुपुर में ही समाप्त होगी. धनबाद- पटना एक्सप्रेस (13331) लगभग 80 मिनट की देरी से संचालित होगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि असुविधा से बचा जा सके.

