चांडिल: अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सोड़ों पंचायत के मुखिया नयन सिंह मुंडा के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को विधायक सविता महतो उनके आवास पहुंचीं. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने की बात कही.


विधायक सविता महतो ने कहा कि किसी अपने के असमय चले जाने का दुख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता. नयन सिंह मुंडा के निधन से उनके परिवार के साथ क्षेत्र के लोगों को भी दुख पहुंचा है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.
विधायक ने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी दिवंगत मुखिया के निधन पर शोक व्यक्त किया.
मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, पंचानन पातर, हरेन महतो, भोला दास समेत परिजन एवं स्थानीय लोग मौजूद थे.

