जामताड़ा: केंद्रीय बजट और विकास कार्यों को लेकर झारखंड की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है. पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बीच तीखी बयानबाजी ने सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है.

पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने जामताड़ा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर निशाना साधते हुए उन्हें मानसिक रोगी तक कह दिया. उन्होंने कहा कि उनका इलाज रांची के कांके में भी संभव नहीं है. रणधीर सिंह के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई.
देखिए सम्बंधित video 👇
वहीं जामताड़ा में एक सड़क शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि कुछ नेता राजनीति में जीतकर मंत्री बन जाते हैं और हारने के बाद पूर्व हो जाते हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे नेताओं को जानकारी की जरूरत है और उन्हें पहले विषय को पढ़ लेना चाहिए.
डॉ. अंसारी ने मेडिकल कॉलेज की प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार जमीन और संसाधन उपलब्ध कराती है और केंद्र से केवल एनओसी ली जाती है. उन्होंने खुद को पढ़ा-लिखा एमबीबीएस डॉक्टर बताते हुए कहा कि बिना जानकारी के आलोचना करना उचित नहीं है. उन्होंने भाजपा नेताओं पर भी हमला बोलते हुए कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति अब ज्यादा दिन नहीं चलेगी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के वर्तमान नेताओं को भी पूर्व बना देंगे. दोनों नेताओं के बीच इस जुबानी जंग ने जामताड़ा सहित पूरे राज्य की राजनीति को गर्मा दिया है. आने वाले दिनों में यह सियासी टकराव और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं.
देखिए सम्बंधित video 👇
https://www.facebook.com/share/v/1Anc28dxtW/

