कैमूर: जिले में शनिवार को विधानसभा चुनाव के तहत मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा. अपराह्न 5 बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 67.09 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है. चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, विधानसभा वार मतदान प्रतिशत इस प्रकार दर्ज किया गया है —
203-रामगढ़ में 66.21 प्रतिशत, 204-मोहनियां में 68.20 प्रतिशत, 205-भभुआ में 66.90 प्रतिशत और 206-चैनपुर में 67.09 प्रतिशत मतदान हुआ है.
सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. महिलाओं और युवाओं में मतदान को लेकर विशेष उत्साह देखा गया. जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं. प्रशासनिक अधिकारी लगातार बूथों का निरीक्षण कर स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
