इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
जामताड़ा/ Yogesh Kumar झारखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह की तैयारी के बीच मंगलवार को जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पत्रकार देवाशीष भारती ने की.
बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के हित, संगठन की मजबूती, प्रेस क्लब के गठन, प्रेस क्लब भवन की स्थापना और बदलते मीडिया परिदृश्य में गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता को बढ़ावा देना था.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
बैठक में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई. वरिष्ठ पत्रकार रघुवंश सहाय ने कहा कि “अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी पत्रकारों के हित में योजनाएं लागू की जानी चाहिए. सरकार को सामूहिक बीमा, स्वास्थ्य बीमा और दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएं पत्रकारों को उपलब्ध करानी चाहिए.”
वहीं, पत्रकार अजय चंद्र सिंह ने कहा कि “अब समय आ गया है कि जामताड़ा जिले में प्रेस क्लब का गठन किया जाए और उसका अपना भवन भी हो.” इस प्रस्ताव पर सभी पत्रकारों ने सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की और प्रेस क्लब गठन की जिम्मेदारी अजय चंद्र सिंह को सौंपी गई.
बैठक में वरिष्ठ पत्रकार राणा प्रताप सिंह, कौशल सिंह, चंदन सिंह, अजीत कुमार, उज्जवल सिंह, देवेश कुमार, अंतिम चौधरी, राजीव झा, उमेश कुमार, अरविंद ओझा, रतन मंडल, योगेश कुमार, निमाई, काजल राय चौधरी, प्रभाकर तिवारी सहित कई पत्रकार उपस्थित थे.