कांड्रा: वार्ष्णेय समाज, कांड्रा की ओर से शनिवार को रामलीला क्लब परिसर में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और तीज के पारंपरिक रंग में रंगते हुए गीत-संगीत, मनोरंजक खेल और विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया.


महोत्सव के दौरान महिलाओं के लिए विशेष रूप से कई मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस दौरान तीज की परंपरा, आपसी मेल-जोल और पारिवारिक एकता की सुंदर झलक देखने को मिली. महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेकर आयोजन को यादगार बना दिया.
कार्यक्रम में स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई थी. इसमें राधावल्लभी कचौड़ी, छोले-भटूरे, पूरी-सब्जी, बूंदी-रायता, जलेबी, गोलगप्पा और चाय शामिल रहे. सभी ने विभिन्न व्यंजनों का जमकर आनंद लिया.

![]()
महोत्सव के सफल आयोजन में गिरीश वार्ष्णेय और शिवांशु वार्ष्णेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही. दोनों ने आयोजन की तैयारियों से लेकर कार्यक्रम के सफल संचालन तक सक्रिय योगदान दिया.
आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी परंपराओं को जीवंत रखने और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं. कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उपस्थित सदस्यों ने आयोजकों और सहयोग करने वाले सभी समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय

