वैशाली: हाजीपुर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब एक सैन्य मालगाड़ी के दो खाली डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए. यह घटना हाजीपुर स्टेशन से कुछ दूरी पहले की बताई जा रही है. हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.



जानकारी के अनुसार, सैन्य सामान लेकर जा रही मालगाड़ी पटोरी की दिशा से हाजीपुर स्टेशन की ओर गुजर रही थी. तभी अचानक उसके दो खाली डिब्बे बेपटरी होकर दूसरे ट्रैक पर चले गए. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे.
सोनपुर से दुर्घटना राहत यान (ART) को भी घटनास्थल पर भेजा गया. हादसे के बाद कुछ देर के लिए रेल यातायात प्रभावित रहा, लेकिन रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत बेपटरी डिब्बों को पटरी पर लाने और ट्रैक की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया. फिलहाल स्थिति सामान्य कर दी गई है और ट्रेनों का परिचालन दोबारा बहाल कर दिया गया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।




