राजनगर: सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत बाना पंचायत के टांगरानी गांव में करीब 19 वर्षीय युवक भटकता हुआ मिला है. युवक अपना नाम रोहन कुमार और पिता का नाम ज्योति राम बता रहा है. वह अपना घर बिहार के मधुबनी जिले के गिलेशन बाजार और जीवक चौक के आसपास बता रहा है. हालांकि युवक द्वारा बताए गए नाम और पते का अभी सत्यापन नहीं हो सका है.


मिली जानकारी के अनुसार युवक काले रंग की पैंट और काले रंग की गंजी पहने हुए है. आशंका जताई जा रही है कि वह किसी कारणवश अपने परिवार से बिछड़कर राजनगर क्षेत्र पहुंच गया है.
युवक को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाने के लिए पहचान कराने की अपील की गई है. यदि कोई व्यक्ति युवक या उसके परिवार को पहचानता है तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे सकता है. लोगों से युवक की तस्वीर और जानकारी को फेसबुक, व्हाट्सएप सहित अन्य सोशल मीडिया माध्यमों पर साझा करने की भी अपील की गई है, ताकि जल्द से जल्द उसके परिजनों तक सूचना पहुंच सके.
रिपोर्ट: रासबिहारी मंडल

