इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
सोनुआ/Jayant Pramanik : सोनुआ प्रखंड के निश्चिंतपुर स्थित दीनदयाल शिशु विद्या मंदिर में रविवार को वार्षिकोत्सव सह परीक्षाफल प्रकाशन कार्यक्रम अयोजन किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में प्रखंड उप प्रमुख रचना महतो, विशिष्ट अतिथि जिला निरीक्षक हीरालाल महतो मौजूद रहे. इसके साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामेश्वर तैसूम, सचिव हरेश्वर महतो, प्रांतीय खेलकूद प्रमुख डोमन चंद्र महतो, अभिभावक प्रतिनिधि रानी बांदिया, प्रधानाचार्य बाबूलाल पान और प्रभारी प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार मौजूद रहे. अतिथियों की उपस्थिति में माता सरस्वती और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया.
इस दौरान कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र – छात्राओं द्वारा योग,पिरामिड, सूर्य नमस्कार, अग्नि चक्र, उड़िया ,नागपुरी,संथाली,हो,कुरमाली ,देशभक्ति,कृष्ण-सुदामा मिलन नाटक नृत्य प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम बड़ा ही मनमोहक, आनंददायक और प्रभावीपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
मौके पर उपस्थित विद्यालय के आचार्य अश्विनी दाश, मनोज भारती,रमेश महतो,विष्णु दास, गोपेश प्रधान ,सुजीत प्रधान ,निर्मला सथपती, प्रीति प्रधान,तारामनी हांसदा,सुलेखा महतो ,बेबी महतो ,दशरथ दास, विष्णु दास सरिता प्रधान,एवं अभिभावक और विद्यालय के छात्र – छात्राओं उपस्थित थे.