सरायकेला/ Pramod Singh समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में मंगलवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन हुआ. इसमें जिले के विभिन्न हिस्सों से आए दर्जनों लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं. उपायुक्त ने अधिकतर मामलों को मौके पर ही संबंधित विभाग को निर्देशित कर त्वरित समाधान का भरोसा दिया.

जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कपाली के इस्लाम नगर में सरकारी नाले पर अतिक्रमण, नगर पंचायत क्षेत्र में नाली सफाई और स्ट्रीट लाइट मरम्मत की समस्या, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना का लाभ बंद होने, अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड से प्रदूषण की शिकायत, बरसात में बीमारियों से बचाव के लिए ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव और स्वास्थ्य शिविर, क्षतिग्रस्त मकानों के लिए सहायता राशि, राइट टू एजुकेशन के तहत बच्ची का स्कूल नामांकन जैसे मामले प्रमुख रहे. उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि हर नागरिक की समस्या का त्वरित और निष्पक्ष समाधान हो. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर आवेदन की जांच कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करें.

