सरायकेला/ Pramod Singh सरायकेला टाइगर क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय चंपाई कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का रविवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम में भव्य समापन हुआ. फाइनल मुकाबले में पगला स्पोर्टिंग क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लाखटकिया फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया.

उपविजेता एंजेलैंड सोफिया स्पा सरायकेला को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 60 हजार रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया. मैन ऑफ द सीरीज को साइकिल देकर सम्मानित किया गया.
40 प्लस वर्ग में जमशेदपुर की टीम ने खिताब पर कब्जा किया और पुरस्कार के रूप में 52 हजार रुपए प्राप्त किए. द्वितीय पुरस्कार रांची को दिया गया, जिसे 32 हजार रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया.
टाइगर क्लब के संरक्षक सोनाराम बोदरा ने बताया कि वर्ष 2022 से यह प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है. उन्होंने कहा कि खेलकूद से शारीरिक विकास के साथ मानसिक चेतना भी बढ़ती है और 2026 में टूर्नामेंट की राशि 5 लाख रुपए कर दी जाएगी.
समारोह में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, समाजसेवी जलेश कवि एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे. टूर्नामेंट का उद्देश्य स्थानीय फुटबॉल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना और खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना बताया गया.

