मधेपुरा: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में मधेपुरा जिले में दोपहर 3 बजे तक औसतन 55.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया.

जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में 55.50%, बिहारीगंज में 55.23%, मधेपुरा में 56.12% और सिंहेश्वर में 57.01% मतदान हुआ है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतारें देखी गईं और शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग जारी रही.
प्रशासन के अनुसार, अब तक जिले में किसी बड़ी गड़बड़ी की सूचना नहीं है. सुरक्षा बलों की निगरानी में मतदान केंद्रों पर व्यवस्था सुचारू रही. शाम तक मतदान प्रतिशत में और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
