कांड्रा/ Bipin Varshney थाना क्षेत्र अंतर्गत कुनकी और मानीकुई रेलखंड के बीच सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया. जहां डाउन रेलवे लाइन पर पोल संख्या 386/S-6 और S-7 के बीच एक अज्ञात बुजुर्ग ग्रामीण की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस और रेल पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है.
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है और गुमशुदगी के मामलों से मिलान कर शव की शिनाख्त करने का प्रयास जारी है. पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
