जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र स्थित डोबो पुल से शुक्रवार को पुलिस ने एक बुलेट बाइक बरामद की है. यह बाइक आदित्यपुर के धीराजगंज निवासी सूरज गोराई की बताई जा रही है.

विज्ञापन
सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को कब्जे में ले लिया. हालांकि युवक सूरज गोराई का कोई सुराग अब तक नहीं मिल सका है. परिजनों के अनुसार सूरज गुरुवार शाम से ही घर से लापता है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आशंका जताई जा रही है कि सूरज ने स्वर्णरेखा नदी में कूदकर आत्महत्या की होगी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. फिलहाल पुलिस युवक की तलाश में जुटी है और नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

विज्ञापन
