धनबाद: बैंक मोड़ स्थित एक बड़े जेवर प्रतिष्ठान पर जीएसटी विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया है. छापेमारी के दौरान टीम ने करीब 67 लाख रुपये मूल्य का सोना स्टॉक में बरामद किया है. सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई जीएसटी से जुड़े संभावित अनियमितताओं को लेकर की गई.

विज्ञापन
छापेमारी के दौरान टीम को कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिले हैं, जिन्हें जप्त कर लिया गया है. जीएसटी टीम ने प्रतिष्ठान संचालक से एक हफ्ते के भीतर इन दस्तावेजों को लेकर जवाब तलब किया है. छापेमारी में छह से अधिक अधिकारियों की टीम शामिल थी. पूरी कार्रवाई घंटों चली. फिलहाल जांच जारी है.

विज्ञापन
