छपरा: आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र छपरा जिले में प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. जिलाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक सारण कुमार आशीष ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर जिले में चुनावी तैयारियों की जानकारी दी.

जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग की अधिसूचना जारी होते ही जिले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 लागू कर दी गई है. इसका अर्थ है कि जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी रूप से लागू हो गई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और अर्धसैनिक बल तैनात किए जाएंगे, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में बाधा डालने या कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस अधीक्षक सारण कुमार आशीष ने बताया कि अब तक दो आचार संहिता उल्लंघन के मामले दर्ज किए जा चुके हैं और कार्रवाई जारी है. इसके अलावा एक संदिग्ध वाहन को भी जप्त किया गया है. उन्होंने जनता से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
